सतना

सरपंच पुत्र ने युवती को अगवा कर ले गया ढाबा, फिर जो हुआ तो गांव में खिच गया सनाका

पकरिया पंचायत का मामला, रसूख के चलते थाना पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर, एसपी से शिकायत के बाद महिला थाना ने दर्ज किया अपराध

2 min read
Oct 02, 2017
Gang rape from women in moving car

सतना। जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सरंपच पुत्र ने शनिवार की रात एक युवती को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को धमकाते हुए घर छोड़ा और फरार हो गया। घटना अमदरा थाना अंतर्गत पकरिया गांव की है। पुलिस इस गंभीर मामले में एफआईआर करने की बजाय आनाकानी करती रही।

वारदात के २४ घंटे बाद युवती एसपी के पास शिकायत करने पहुंची तो महिला थाने में एफआईआर दर्ज हो सकी। हालांकि अभी भी पुलिस रसूखदार आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

ये भी पढ़ें

यूपी में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां: नाबालिग से गैंगरेप, खेत में गई मासूम से दो युवकों ने की हैवानियत

पर्दे के पीछे से दबाव

आरोप है, आरोपी लगातार पीडि़त परिवार को धमकाने में लगे हुए हैं। जब परिवार एसपी के पास पहुंचा तो सरपंच स्वयं सतना पहुंचे और पर्दे के पीछे से दबाव बनाते रहे कि एफआईआर न हो। पकरिया निवासी रानी १९ (परिवर्तिन नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार की रात उसकी मौसी की बेटी अकेली थी।

पेट में दर्द होने पर शौच के लिए घर से बाहर निकली

इसलिए वह उसके घर सोने गई थी। रात करीब ११ बजे पेट में दर्द होने पर वह शौच के लिए घर से बाहर निकली। तभी सरपंच गणेश द्विवेदी का पुत्र गुड्डू उर्फ बलभद्र द्विवेदी मौके पर कार से पहुंच गया। उसने जबरन कार में बैठा लिया और ढाबे की ओर ले गया। ढाबा से कुछ दूरी पर गुड्डू ने कार की बीच वाली सीट पर दुष्कर्म किया।

आरोपी ने दोनों को धमाकाया

जब रानी की मौसी की बेटी तलाश करते पहुंची तो आरोपी ने दोनों को धमाकाया और कार में बैठाकर घर तक छोड़ा। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा ३७६, ३ (२)(५) एससीएसटी एक्ट के तहत अपराध कायम किया है।

थाना से लौटाया
बताया गया, पीडि़ता जब महिला थाना पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने एसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी महिला सेल अभिमन्यु मिश्रा को कार्रवाई के निर्देश मिले। महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उधर, आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। अमदरा थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें महिला थाना से घटना की सूचना मिली है। केस डायरी आते ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

गोली मारने की धमकी
पीडि़ता के परिजनों का कहना था कि रात को ही उन्हें खबर मिल गई थी कि युवती दुष्कर्म का शिकार हुई है। आरोपी ने दोनों लड़कियों को गोली मार देने की धमकी दी थी। इसलिए वे सहम गईं थीं। सुबह जब थाना अमदरा में रिपोर्ट करने का मन बनाया तो आरोपी पक्ष की धमकी से परेशान होकर थाना नहीं जा सका। दूसरी ओर सरपंच का नाम सामने आने पर गांव वाले भी साथ देने से कतराते रहे।

पीडि़ता के कथन लेकर सरपंच पुत्र के खिलाफ अपराध कायम कर प्रकरण की डायरी थाना अमदरा भेजी जा रही है।
सरला मिश्रा, उप निरीक्षक, थाना महिला

ये भी पढ़ें

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दरोगा और सिपाही सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

Published on:
02 Oct 2017 01:07 pm
Also Read
View All