सतना

Big accident: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में हेड कांस्टेबल की मौत, अंकुर जबलपुर रेफर

भैंसवार गांव की घटना: दो वाहनों की भिड़ंत में पुलिसकर्मी की मौत, स्कूटर सवार युवक गंभीर घायल

2 min read
Oct 15, 2018
Head Constable dies in bike-scooby clash
Head Constable dies in bike-scooby clash

सतना। कोठी थाना अंतर्गत भैंसवार गांव में रविवार की रात हुई वाहनों की टक्कर में पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। दूसरे वाहन में सवार रहे युवक को गंभीर चोट आई है। घटना की खबर पाते ही कोठी थाने का अमला पीडि़तों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां मृत्य की पुष्टि के बाद डीएसपी प्रभा किरण किरो, परिवीक्षाधीन डीएसपी नीरज नामदेव समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे।

ये है मामला
सूत्रों के अनुसार, प्रधन आरक्षक लवकेश तिवारी ड्यूटी के लिए जैतवारा थाना जाने के लिए भैंसवार स्थित घर से मोटर साइकिल एमपी 19 एमपी 5533 पर सवार होकर निकले थे। जैसे ही वह कोठी से जैतवारा जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी कोठी से जैतवारा की ओर स्कूटर एमपी 19 एमई 9346 में सवार होकर जा रहे अंकुर मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा निवासी कोठी ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिला अस्पताल में लवकेश की मौत
दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही वाहन चालकों के सिर में गंभीर चोट पहुंची। जिला अस्पताल में लवकेश को मृत घोषित करते हुए डॉक्टरों ने अंकुर को जबलपुर रेफर कर दिया है। मृत पुलिसकर्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर को घटना की सूचना दी गई है। सोमवार की सुबह अब पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

डायवर्सन में टकराई कार
इधर, सतना-रीवा मार्ग पर माधवगढ़ पुल के पास डायवर्सन में कार टकरा गई। रविवार की रात हुई इस घटना में कार के एयर बैग खुलने से कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि टिकुरिया टोला निवासी आशुतोष गुप्ता अपनी कार एमपी 19 सीबी 7385 में परिवार के साथ सतना की ओर जा रहा था, तभी सड़क निर्माण के लिए बनाए गए डायवर्सन पर संकेतक नहीं होने से कार टकरा गई। कार में महिलाएं और बच्चे भी सवार रहे। पीडि़त आशुतोष ने डायल 100 को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन पुलिस बिना मदद किए पीडि़तों को अपने हाल पर सूनसान और संवेदनशील इलाके में छोड़कर चलती बनी।

Published on:
15 Oct 2018 11:08 am