सतना

Heavy Rain: भारी बारिश से उफना रपटा, तेज बहाव में फंसे दोस्त, एक दोस्त बहा, लापता

Heavy Rain: भारी बारिश के कारण रपटे पर आया उफान, 2 की जान बची, लेकिन 12 घंटे से रेस्क्यू जारी, लेकिन नहीं मिला तीसरा युवक
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2024, 11:32 AM IST
heavy rain
भारी बारिश के कारण ओवर फ्लो हुए रपटे पर फंसे तीन दोस्त, 1 बहा, रेस्क्यू जारी.

Heavy Rain: मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत गुरुवार की देर रात बाइक सवार तीन युवक उफनाए रपटे (Overflow Rapta) में फंस गए। रपटे का बहाव देख दो युवक बाइक खींचकर पानी से दूर चले गए, जबकि उनका साथी तेज बहाव में बह गया। उसके बाद से वह लापता है।

घटना गुरुवार देर रात करीब 11 बजे डूडी गांव के पहले नदी पर बने बरसाती रपटे की है। पानी में बहने से बचे युवकों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन अंधेरा होने से रेस्क्यू नहीं हो सका। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुबह से शाम तक करीब 12 घंटे रपटे के आसपास सर्चिंग की, लेकिन लापता युवक नहीं मिला।

यहां पढ़ें पूरा मामला

डूडी के तीन व्यक्ति सुरेश सिंह 40 पिता सुदर्शन, उसका बड़ा भाई राममिलन 43 व प्रेमलाल कुशवाहा देर रात एक बाइक से मैहर से गांव जा रहे थे। गुरुवार शाम की बारिश के बाद रात में रपटा अचानक ओवरफ्लो हो गया था। तीनों युवकों को रपटे पर पानी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा।

रपटे में बाइक चलाने पर जब बाइक डांवाडोल होने लगी तो राममिलन और प्रेमलाल आगे नहीं जाने का फैसला लेकर बाइक निकालने लगे, लेकिन पीछे बैठा सुरेश पानी में घुस गया। तब पानी का लेवल रपटे के ऊपर घुटने से नीचे था। उसका भाई व साथी चिल्लाते रहे, लेकिन सुरेश नहीं लौटा। देखते ही देखते बह गया। सुरेश को तैरना आता था, लेकिन पैर में गंभीर चोट चलते वह तैर नहीं पाया होगा। ग्रामीणों की मदद से रात में सुरेश की तलाश की गई पर नहीं मिला।

दो रपटों के बीच 7 किमी छान मारा

शुक्रवार सुबह सतना से एसडीआरएफ टीम (SDRF Team) रपटे पर पहुंची। मोटर बोट की मदद से लापता सुरेश सिंह की तलाश शुरू की। गोताखोरों ने रपटे के दोनों तरफ गोते लगाकर पानी के अंदर भी खेाजबीन की। घटना स्थल डूडी से सात किमी दूर सेमरा में दूसरा रपटा है, वहां तक टीम ने बोट के जरिए तलाशा, लेकिन युवक का पता नहीं चला।

शाम को पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य भी घटनास्थल पहुंचे और रेस्क्यू की जानकारी ली। एसपी ने रपटे में सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए।

संबंधित खबरें:


Updated on:
27 Jul 2024, 11:32 AM IST
Published on: