31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: नर्मदापुरम में 24 घंटे में तीन इंच से ज्यादा बारिश, अगले दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Rain Alert: जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 83.2 मिमी बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी अगले दो दिन में हो सकती है 115.6 मिमी से 204.4 मिमी बारिश...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 Oct 2024, 3:47 PM IST

Heavy Rainfall alert

Rain Alert: एमपी के कुछ जिलों में मानसून ट्रफ लाइन(Monsoon Trough Line) गुजर रही है। वहीं साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम ने भी कम दबाव का एरिया बना लिया है। जिसका असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश के रूप में दिख रहा है। यही हाल नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले का है। यहां पिछले 24 घंटे में तीन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग (IMD Weather alert for rain) ने आज 27 जुलाई से 30 जुलाई तक फिर यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिन बारिश का अलर्ट (Heavy rain Alert)

एमपी के नर्मदापुरम जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 83.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे तक 30.2 मिमी बारिश हुई वहीं, शाम 5.30 बजे तक 53 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिन में हुई झमाझम बारिश की वजह से शहर सहित पूरा जिला तर हो गया। IMD ने यहां अगले 2 दिन 27 जुलाई से 28 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rainfall Alert) जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जिले में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी बारिश होने का अनुमान है।

लगातार बारिश से गिरा तापमान का पारा (Temperature)

वहीं लगातार बारिश की वजह से एमपी में नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जर्जर भवन में चल रहा स्कूल, छाता लगाकर पढ़ रहे बच्चे

ग्राम मेहराघाट की जर्जर भवन में लग रहा शासकीय प्रथामिक शाला में बारिश के इन दिनों में कक्षा पहली से कक्षा 5 तक के 40 मासूम विद्यार्थियों को छाता लगाकर प्रार्थना और पढ़ाई करनी पड़ रही है।शाला के प्रभारी प्रधान पाठक संतोष साहू ने बताया कि दो तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

इस कारण स्कूल भवन की छत से पानी टपक रहा है। शुक्रवार को शाला भवन के अंदर ही बच्चों ने छाता लगाकार प्रार्थना की। इसके बाद कक्षा में जो जगह सूखी थी वहां बैठाकर पढ़ाई कराई गई। उन्होंने बताया भवन की मरम्मत कराने के लिए पंचायत सचिव और सरपंच को भी पत्र दिए लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: Rain Alert: चक्रवात ने बनाया लो प्रेशर, 21 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी