सतना

पहाड़ी वादियों में फि ल्माई जा रही है दो राज्यों पर आधारित फि ल्म

चल रही है शूटिंग

less than 1 minute read
Dec 30, 2019
Hill states are being filmed based on two states

सतना. उचेहरा. फि ल्म एक ऐसा शब्द है जिसे सुनकर लोग यह मानते हैं कि यह सब माया नगरी में होरहा है माया नगरी का मतलब मुंबई में हो रहा है। मगर मैहर और उचेहरा के पहाड़ी अंचल में दो राज्यों पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग चल रही है । जिसमें स्थानीय कलाकारों से लेकर दूसरे राज्यों के कलाकार भी भाग ले रहे हैं । जिसमें प्रमुख भूमिका अमरपाटन निवासी, शुभम विश्वकर्मा हीरो के रूप में निभा रहे हैं। इस फि ल्म में एक्टर शुभम विश्वकर्मा व एक्ट्रेस हिना खान व पूजा माथुर हैं।
प्रोड्यूसर डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा, लेखक नरेश कुमार तुला, सह निर्माता आशुतोष द्विवेदी, राजमणि विश्वकर्मा दूसरे कलाकार अलका राज, राहुल यादव, श्रेया द्विवेदी व बॉलीवुड कलाकार दीपक वर्मा, रंजीत जगमोहन खन्ना, कास्टिंग डायरेक्टर सचिन दुबे असिस्टेंट डायरेक्टर सौरभ सुमन पोदार, हेमंत शुक्ला है। फि ल्म दो राज्यों की लव स्टोरी पर आधारित है जिसमें हीरो उत्तरी क्षेत्र का रहने वाला होता है व हीरोइन दक्षिण राज्य की होती है इन दोनों का फैमिली
ड्रामा इस मूवी भी दिखाया गया है। फि ल्म में पारिवारिक के साथ कॉमेडियन का भी समावेश किया गया है। फि ल्म में इमोशनल सीन के साथ कॉमेडी व पारिवारिक शिक्षा का समावेश है। इस फि ल्म को दर्शक परिवार के साथ भी देख सकते हैं और पूरा आनंद उठा सकते हैं। फि ल्म को चार भाषाओं में रिलीज करने का लक्ष्य है। फि ल्म में मध्य प्रदेश कि 90 परसेंट लोकेशन को दिखाया गया । जिसमें मैहर, सतना, रीवा, जबलपुर, भोपाल शामिल है। फि ल्म के डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि फि ल्म के गाने हिमांचल में

सूट होंगे। मध्यप्रदेश में शूटिंग के बाद हिमाचल में गाने फि ल्माएं जाएंगे इसके
बाद फि ल्म रिलीज की जाएगी।

Published on:
30 Dec 2019 12:17 pm
Also Read
View All