25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में रील बनाने के चक्कर में हवा में लटके चार दोस्त, ब्रिज पर सफारी से कर रहे थे स्टंट

MP News: मध्य प्रदेश में स्टंट कर रही एक सफारी कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए आधी हवा में लटक गई।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Akash Dewani

Apr 25, 2026

Four Friends Left Dangling Mid Air While Attempting Stunts for Instagram Reels (Patrika.com)

MP News: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश के सतना जिले में 4 युवक लाइक्स और व्यूज के चक्कर में बाल-बाल बचे। दरअसल, शनिवार को वसुधा मंदिर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां , स्टंट कर रही एक सफारी कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए आधी हवा में लटक गई। बता दे कि, सोशल मीडिया पर ये मामला खूब वायरल हो रहा है। मामला का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस घटना ने फिर साबित किया कि कुछ 'लाइक्स' के लिए जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है। नागौद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रील बनाने के लिए कर रहे थे स्टंट

मामला शनिवार दोपहर का है। मिली जानकारी के अनुसार, नागौद क्षेत्र के वसुधा गांव में स्थित वसुधा मंदिर के पास एक ब्रिज पर बिना नंबर की सफारी कार में सवार चार नाबालिग लड़के रील बनाने के लिए स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और कार तेज रफ्तार में सीधे ब्रिज की रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग टूट गई और वाहन का अगला हिस्सा पुल से बाहर हवा में झूलने लगा। घटना वक्त मौजूद लोग इस घटना को देख दंग रह गए।

कुछ सेकंड और… हो सकता था बड़ा हादसा

कार जिस स्थिति में लटकी थी, उसे देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। नीचे नदी होने के कारण जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी। हालांकि, किस्मत ने साथ दिया और वाहन नीचे नहीं गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जोखिम उठाकर कार में फंसे चारों नाबालिगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों की सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई।

बिना अनुमति के गाड़ी चला रहे थे नाबालिग

बताया जा रहा है कि सभी लड़के नाबालिग हैं और बिना अनुमति वाहन चला रहे थे। यह लापरवाही सीधे तौर पर हादसे की वजह बनी।सूचना मिलते ही नागौद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नागौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले वाहन को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर करवाया फिर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी नाबालिग बिना अनुमति वाहन चला रहे थे।