9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना में ‘लावारिस बाइक’ खोलेगी घर के बड़े बेटे की ‘मर्डर गुत्थी’, शक के घेरे में ‘दामाद जी’

Elder brother Murder: प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और अंधविश्वास का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Astha Awasthi

Jun 09, 2026

Elder brother Murder

Elder brother Murder: प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Crime news: एमपी में सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के किरहाई गांव में देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। 50 वर्षीय पतिराम कोल की कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास चार पांच लोग पतिराम के घर के बाहर पहुंचकर शोर-शराबा और गाली-गलौज कर रहे थे।

आवाज सुनकर पतिराम कोल घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सिर फट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। वारदात पतिराम के परिवारजनों के सामने हुई।

पारिवारिक विवाद अंधविश्वास का एंगल

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और अंधविश्वास का मामला सामने आया है और पुलिस के मुताबिक पतिराम कोल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने छोटे भाई सीताराम कोल के घर के पास रहता था। सीताराम की बेटी की शादी हिनौता गांव में तय हुई थी। बताया गया है कि युवती की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी, जिसके चलते परिवार को संदेह हो गया कि पतिराम ने उस पर जादू-टोना कराया है और शादी में बाधा उत्पन्न कर रहा है। इसी कारणों से परिवार वाले दूरी बनाकर रखते थे।

होने वाले दामाद पर भी संदेह

जांच में यह भी सामने आया है कि इसी संदेह के चलते सीताराम कोल, उसकी बेटी के होने वाले पति रोहित और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर पतिराम को निशाना बनाया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम हो गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

मौके से मिली बाइक बनी अहम सुराग

वारदात के बाद मौके का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस को एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली है। आशंका है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी जल्दबाजी में बाइक छोड़कर भागे हैं। पुलिस बाइक के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।