सतना

घर मिला तो जिला पंचायत सीइओ से बोली वृद्धा, जुग-जुग जिया दादू

जिले में 5600 परिवारों का हुआ गृह प्रवेश
2 min read
Oct 06, 2018
house found then district panchayat CEO Bid elder, Jug-Jug Jia Dadu
house found then district panchayat CEO Bid elder, Jug-Jug Jia Dadu

सतना. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत शुक्रवार को जिले में 5600 परिवारों को गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिपं सीइओ ने मैहर तहसील के मनटोलवा गांव पहुंच कर 42 परिवारों का गृह प्रवेश कराया। अध्यक्ष सुधा सिंह ने नागौद के मझियारी गांव में गृह प्रवेश का कार्यक्रम करवाया। मनटोलवा में उस वक्त स्थिति भावुक हो गई जब एक वृद्धा को जिपं सीइओ ने गृह प्रवेश करवाया।

प्रधानमंत्री आवास योजना
मकान में प्रवेश के दौरान भाव विह्वल हुई वृद्धा ने जिपं सीइओ को जमकर आशीष दिए। कहा कि जुग जुग जिया दादू, जउन घर बनवाय दिहा। उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मनटोलवा में योजना के तहत पिछले साल के ३२ में 21 आवास पूरे हो चुके हैं। इस सत्र के 47 में से 42 आवास पूरे हुए हैं। इन्हीं 42 आवास के लाभुकों को गृह प्रवेश कराने जिपं सीइओ साकेत मालवीय पहुंचे थे। अध्यक्ष सुधा सिंह ने नागौद के मझियारी गांव में गृह प्रवेश का कार्यक्रम करवाया। मनटोलवा में उस वक्त स्थिति भावुक हो गई जब एक वृद्धा को जिपं सीइओ ने गृह प्रवेश करवाया।

मध्यप्रदेश में अव्वल
बारिश के मौसम तक जिले की प्रगति प्रदेश स्तर पर काफी कमजोर थी। बारिश के समाप्त होते ही काफी तेजी से काम प्रारंभ हुए। नतीजा सितंबर में प्रदेश में सबसे अधिक 3306 आवास सतना में बनाए गए। कुल आवास के मामले में अब तक प्रदेश में अंतिम रैंक में चल रहा सतना जिला अब 35वें स्थान पर पहुंच गया है तो बनाए गए भवनों के मामले में 18वीं रैंक मिल गई है। इस मामले में आरईएस के ईई हिमांशु तिवारी की मेहनत प्रभावी मानी जा रही है।

आवास बनाने में काफी तेजी आई
जिला पंचायत सीइओ साकेत मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के मामले में अब काम में काफी तेजी आई है। इसी तरीके से काम होता रहा तो निश्चित तौर पर हमारी प्रगति और ऊपर जाएगी।

Published on:
06 Oct 2018 06:55 pm