10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP विधानसभा चुनाव 2018: RO-ARO स्वयं करेंगे अपने कक्ष में नामांकन पत्रों की छंटाई, ये है निर्वाचन प्रक्रिया

तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण का दौर जारी

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Oct 06, 2018

Madhya Pradesh vidhan sabha election process in hindi

Madhya Pradesh vidhan sabha election process in hindi

सतना। विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियों के तहत प्रशिक्षण का दौर चल रहा है। शुक्रवार को आरओ एवं एआरओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने हिदायत दी कि सभी आरओ एवं एआरओ निर्वाचन का कार्य करने के लिए निर्वाचन आयोग की आचार संहिता, निर्वाचन नियम तथा चुनाव चिह्न आवंटन नियम समेत संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का भली-भांति अध्ययन कर लें। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक बीके गुप्ता भी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश शुक्ला ने कहा कि नामांकन-पत्र प्राप्त करने का कार्य एवं नामांकन पत्रों की जांच का कार्य ध्यान-पूर्वक किया जाए। यह काफी गंभीर मामला होता है। इस दौरान तमाम विवाद की भी स्थितियां बनती हैं। नामांकन पत्रों की छंटाई का कार्य रिटर्निंग अधिकारी अपने कक्ष में स्वयं ही करेंगे। रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जितनी बार निर्वाचन प्रक्रिया के नियमों को पढ़ेंगे उतना ही उनके लिए ठीक है।

स्वयं उत्तरदायी होंगे आरओ
जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यों के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्र प्राप्त करते समय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी अपने कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए कार्यों का बंटवारा भी कर सकते हैं, किन्तु महत्वपूर्ण कार्य स्वयं को करना होगा।

स्कूली बच्चों को बताई मतदान प्रक्रिया
चुनाव आयोग मतदान की गंभीरता को स्कूल बच्चों तक ले जाने की मंशा रख रहा है। आयोग का मानना है कि कक्षा ९वीं से १२वीं तक के बच्चे भावी मतदाता हैं। ऐसे में उन्हें अभी से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें मताधिकार के प्रति सजग किया जाए। इस परिप्रेक्ष्य में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों के कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व से अवगत कराने के लिए स्वीप गतिविधियों के समन्वयक के रूप में 2 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें से क्रांति राजौरिया सहा. प्राध्यापक शा. स्वाशासी महाविद्यालय सतना एवं मीना त्रिपाठी जिला क्रीड़ा निरीक्षक जिला शिक्षा कार्यालय शामिल हैं।

विद्यार्थियों को बताया मताधिकार का महत्व
शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मताधिकार का महत्व बताते हुए ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रामबहोरी त्रिपाठी, डॉ. वीरेश पाण्डेय एवं महिला बाल विकास की ओर से परियोजना अधिकारी अरुणेश तिवारी, इसीसीइ को-आर्डिनेटर शुभम गुप्ता, स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहाभागिता निभाई। डॉ. क्रांति राजौरिया ने चुनाव के महत्व के बारे में बताया।