इस राशि को अचानक से मिलने वाला है बड़ा धन, जानिए कहीं आपकी तो नहीं है ये एक राशि
सतना। 31 अगस्त का दिन 12 राशियों के लिए कुल मिलाकर मिला जुला रहेगा। मैहर के ज्योतिषाचार्य पंडित मोहनलाल द्विवेदी बताते है कि वृष राशि के लोगों को अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वहीं तुला राशि वालों के लिए लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। विदेश यात्रा संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आज के दिन अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें। जबकि कुंभ राशि वालों की नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। अगर प्रयास करते हैं तो भाइयों के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है।
31 अगस्त का राशिफल
- मेष :- आज के दिन आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने आप को पूरा व्यस्त रखें।
- वृष :- आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। वाहन धीरे चलाएं।
- मिथुन :- सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।
- कर्क:- व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। माता के मंदिर में नारियल अर्पित करें।
- सिंह :- भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिश्रम व लगन से कार्य करने पर अभीष्ट सिद्धि और मनोनुकूल लाभ मिल सकेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
- कन्या :- घूमने-फिरने का योग बनेगा। व्यापार, कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। विरोधी आपका नुकसान पहुंचा रहे हैं।
- तुला :- लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। विदेश यात्रा संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आज के दिन अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें।
- वृश्चिक :- सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ व उन्नति पथ प्रशस्त होगा। आज के दिन आपको समस्याएं खत्म होती नजर आएंगी।
- धनु :- विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी एवं सार्थक सिद्ध होगी। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।
- मकर :- प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवहार कुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।
- कुंभ :- नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। अगर प्रयास करते हैं तो भाइयों के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है।
- मीन :- आज के दिन आपको समस्याएं खत्म होती नजर आएंगी। किसी के सहयोग से आपका रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।
31 अगस्त का पंचांग
- दिनांक -31-अगस्त-2018
- दिन - शुक्रवार
- विक्रम संवत -2075
- शक संवत -1940
- आयन - दक्षिणायन
- ऋतु - शरद रितु
- मास - भाद्रपद
- पक्ष - कृष्ण
- तिथि - पंचमी
- नक्षत्र - अश्विनी
- योग - वृद्धि
- करण - कौलव