कहते हैं, इंसान का भविष्य और वर्तमान उसके भाग्य पर आधारित होता है। यह कब बदल जाये या फिर बिगड़ जाए ये कोई नहीं जानता है।
सतना/ कहते हैं, इंसान का भविष्य और वर्तमान उसके भाग्य पर आधारित होता है। यह कब बदल जाये या फिर बिगड़ जाए ये कोई नहीं जानता है। शास्त्रों ने भी यह बात को 100 प्रतिशत सत्य माना है, लेकिन कई बार हमारे ऊपर जो बुरी घटनाएं घट रही होती है। उन सभी का कारण सिर्फ हमारा भाग्य ही नहीं होता।
उसके पीछे हमारे और हमारे घर में बन रही दरिद्रता भी हो सकती है। आमतौर पर व्यक्ति उस पर बीत रहे बुरे वक्त को भाग्य से जोड़कर देखता है। लेकिन हकीकत में वह किसी और ही समस्या के कारण दुखी होता है। शास्त्रों द्वारा बताए तरीकों से इसका भी समाधान किया जा सकता है।
1-दुर्गंध करें दूर
घर में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए तीन खास उपाय हैं जिन्हें आजमाने से हमारे घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। अगर घर में किसी तरह की दुर्गंध बनी रहती है तो यह बिल्कुल भी सही नहीं होता। इससे घर में नकारात्म ऊर्जा का आगमन होता है, जो हमारे घर में खुशहाली नहीं घुसने देता।
घर सुगंधित बनाएं
सबसे अच्छा उपाय है घर को सुगंधित बनाया जाए। घर में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे कमरे, किचन, हॉल आदि का वातावरण महकने लगे। इसके लिए आप अगरबत्ती, इत्र, परफ्यूम आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपके घर में शीत की वजह से अथवा अन्य किसी कारण से बदबू आती है तो इस संबंध में तुरंत कोई उपाय करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जिस स्थान पर गंदगी या दुर्गंध रहती है उस स्थान को धन की देवी महालक्ष्मी सहित सभी देवी-देवता छोड़ देते हैं। वहां दरिद्रता और बुरी शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं।
2-नकारात्मक ऊर्जा वास
घर में गंदगी रहने से भी घर में दरिद्रता का वास होता है। जगह-जगह कचरा फैला होना घर को अशुभ बनाता है। इससे भी नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। हम देखते हैं, कि कई घरों में हर चीज़ अव्यवस्थित रखी होती है, यानि जिस चीज की उस जगह पर ज़रूरत नहीं है वह चीज़ वहा रखी है। इससे भी घर में नकारात्मक ऊर्जा वास करती है।
सफाई का रखें ध्यान
इसी वजह से घर में सफाई रखनी चाहिए और वातावरण सुगंधित होना चाहिए। जहां सुगंध होती है वहां सकारात्मक ऊर्जा रहती है और वहीं महालक्ष्मी का वास होता है। जहां तक हो सके प्राकृतिक चीजों से सुगंध फैलाएं जैसे गाय के उपलों का धुआं, लोबान, तेजपत्ता, कपूर आदि। सुगंधित वातावरण बना रहने से मस्तिष्क प्रसन्नचित और शांत रहता है, जिसके चलते घर में गृह-क्लेश नहीं होती। सुगंध से वास्तुदोष का भी निवारण होता है। तन-मन पर सुगंध अपना विशेष प्रभाव डालती है।
3-जरूर लगाएं तुलसी का पौधा
जिस घर में पौधे नहीं होते वहां भी अशुभता और दरिद्ता का वास होने की बड़ी संभावनाएं होती हैं। पहले लोगों के घर आमतौर पर खुले हुआ करते थे, जिसमें वह पेड़ पोधों को भी ज़रूर लगाया करते थे। लेकिन आज खासतौर पर शहरी इलाकों में बड़ी बड़ी इमारतों में बने सेक्योर घरों में पेड़ लगाने की सोच कम होती जा रही है और तो और जैसे-जैसे शहर बढ़ रहा है। वन और पेड़ कटते जा रहे हैं। आमतौर पर घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन लोगों के घर पौधे लगाने की पर्याप्त व्यवस्थाएं ना होने के कारण यह पौधा भी धीरे धीरे घर से विलुप्त होता जा रहा है। जिसकी वजह से घरों में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है।
रात रानी का पौधा लगाएं
घर में बरकत, अनुकूल वातावरण और मन की शांति के लिएओ घर में रात रानी का पौधा लगाना बड़ा ही लाभकारी होता है। इसकी सुगंध से घर स्वच्छ रहता है, साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का वास घर में नहीं हो पाता।