सतना

मौसम का यू-टर्न: दिन व रात के तापमान में गिरावट, बर्फीली हवाओं से लुढ़का पारा

हाल-ए-मौसम: बर्फीली हवा ने वातावरण में अचानक बढ़ाई सिहरन, रात में 12 किमी की रफ्तार से चली हवाओं से लुढ़का पारा

2 min read
Jan 28, 2018
Icy winds again dropped mercury in satna madhya pradesh

सतना। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी और बरसात होने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी हो गया। इसके चलते तापमान में लगातार गिरावट है। ठंड के यू-टर्न लेने से पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 15.5 से 6 डिग्री नीचे लुढ़ककर 9.5 डिग्री पर आ गया।

उधर, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.9 के मुकाबले 4 डिग्री नीचे लुढ़ककर 2४.९ डिग्री पर आ गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

ये भी पढ़ें

MP-UP सीमा से लगे गांव में मादा तेंदुए की मौत, जानिए क्या कह रहा वन विभाग

वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं

मौसम विज्ञानियों ने अभी दो दिन तक ठंड के तेवर तीखे रहने के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसके अलावा हवा का रुख उत्तरी हो गया है। इससे वातावरण में अचानक ठंड बढ़ गई है। हाल ही में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो गया

इस सिस्टम के प्रभाव से पश्चिमी मप्र और उससे लगे राजस्थान के इलाके में एक लो प्रेशर क्षेत्र बन गया था। उसके असर से हवाओं का रुख बदलने से बादल छा गए थे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी। लेकिन पश्चिमी मप्र पर बना सिस्टम गत मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। साथ ही हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो गया।

रात का तापमान 6 डिग्री लुढ़क गया

मंगलवार-बुधवार की रात में करीब 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चली। इससे रात का तापमान 6 डिग्री लुढ़क गया। जो शुक्रवार तक जारी है। अब भी दिन भर हवा उत्तरी बनी रही। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट हुई। वर्तमान में भी हवाए उत्तरी बनी हुई है। इस वजह से रात के तापमान और गिरावट होने की संभावना है।

अस्पताल में बड़ी मरीजों की संख्या
करीब तीन से मौसम में आई गिरावट के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बड़ गई। पहले की तरह मौसम समझ कर लोग घरों से निकलते है। लेकिन शाम को लौटते समय गलन के कारण सर्दी-जुकाम के मरीज हो रहे। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों की राय है कि घर से निकलते समय ठंड के कपड़े पहनकर निकले।

ये भी पढ़ें

देशप्रेम का ऐसा जज्बा, पिता और चाचा हो गए शहीद, फिर भी बेटा जंग के मैदान में

Published on:
28 Jan 2018 12:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर