सतना

हादसा: ट्रक की टक्कर से मौत, भीड़ ने किया चकाजाम

मैहर में डेल्हा गांव के पास हुई घटना, प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज

less than 1 minute read
Jun 07, 2019
Incident: Truck collision killed, crowd gathered

सतना. मैहर थाना अंतर्गत सरलानगर के पास गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जाम लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब पुलिस पहुंची तो किसी तरह घटना स्थल पर माहौल शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद प्रदर्शन करने वाले फिर जुटे और सीमेंट फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन करने लगे। एेसे में पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले ट्रक चालक के अलावा प्रदर्शन कारियों के खिलाफ अलग अलग दो प्रकरण कायम कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, सतना उमरिया मार्ग में ट्रक एमपी 19 एचए 3234 की टक्कर लगने से बाइक सवार रोहणी प्रसाद मिश्रा पुत्र जागेश्वर प्रसाद मिश्रा (50) निवासी हरनामपुर की मौत हो गई। घटना के बाद सूर्यप्रकाश मिश्रा पुत्र श्याम प्रसाद निवासी डेल्हा की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर कार्रवाही की जा रही है।
50 से ज्यादा आरोपी
घटना स्थल पर प्रदर्शन करने के मामले में मैहर कोतवाली पुलिस ने आइपीसी की धारा 147, 341 के तहत दो अलग अलग प्रकरण कायम किए हैं। जिसमें विकास तिवारी, ओंकार तिवारी, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, राजकुमार पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, सूर्यप्रकाश मिश्रा, ब्रजेन्द्र पाण्डेय, राम नरेश गौतम, महेश पाण्डेय, शंकर उरमलिया समेत 50 लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

साइबर हमला- विदेश से हैक हो रहीं फेसबुक आइडी
Published on:
07 Jun 2019 12:00 am
Also Read
View All