सतना

रामा ग्रुप समेत 5 कारोबारियों के ठिकानों पर IT Raid, शादी के स्टीकर लगी गाड़ियों में पहुंची टीम

Income Tax Raid : आयकर विभाग की टीम ने टिम्बर और लोहा कारोबार से जुड़े रामा ग्रुप के साथ साथ अन्य चार कारोबारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2025, 12:01 PM IST
Feature image

Income Tax Raid : मध्य प्रदेश के सतना जिले में आयकर विभाग ने टिम्बर और लोहा कारोबार से जुड़े रामा ग्रुप के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। बता दें कि, ये कार्रवाई शहर के बिरला रोड स्थित फर्म और सेमरिया चौक स्थित घर पर की जा रही है। सिर्फ सतना ही नहीं, बल्कि एमपी के जबलपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर और दिल्ली में भी स्थित रामा ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टै्क्स डिपार्टमेंट की टीम एक साथ छापामारी करने पहुंची है।

आयकर विभाग ने इस छापामार कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखते हुए शुरु किया है। बताया जा रहा है कि टीम शादी का स्टिकर लगी गाड़ियों से छापा मारने पहुंची, ताकि किसी को शक न हो। छापेमारी के दौरान एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि संबंधित टिम्बर ग्रुप की बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जांच की जा रही है।

अन्य कारोबारियों पर भी कार्रवाई जारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा सिर्फ रामा ग्रुप ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य बड़े कारोबारियों क खिलाफ भी छापामार कारर्वाई शुरु की है। इनमें रेलवे के बड़े ठेकेदार, हुंडी कारोबारी, फ्लोर मिल संचालक समेत एक अन्य व्यापारी शामिल है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सभी पर टैक्स चोरी करने का संदेह है।

टैक्स चोरी की आशंका

शुरुआती तौर पर सामने आया है कि रामा ग्रुप और अन्य व्यापारियों ने आयकर में भारी हेरफेर की है। विभाग के अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं। अगर टैक्स चोरी साबित होती है तो सामान जब्ती के साथ इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आयकर विभाग की ये कार्रवाई फिलहाल जारी है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। अगर किसी कारोबारी पर टैक्स चोरी के ठोस प्रमाण मिलते हैं तो उसके खिलाफ भारी जुर्मानेके साथ साथ अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

जिलेभर में व्यापारियों के बीच हड़कंप

इस छापेमारी के बाद सतना के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। शहर के अन्य कारोबारी भी अब अपने खातों और टैक्स रिकॉर्ड को लेकर सतर्क हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से ये साफ है कि अब टैक्स चोरी करने वालों की किसी हाल में कैर नहीं होगी।

Updated on:
4 Mar 2025, 12:01 PM IST
Published on: