सतना

महावीर ज्वेलर्स में इनकम टैक्स की रेड, कर चोरी या फिर बड़े मात्रा में हो सकती है हेराफेरी!

महावीर ज्वेलर्स में इनकम टैक्स की रेड, कर चोरी या फिर बड़े मात्रा में हो सकती है हेराफेरी!
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2019, 3:31 PM IST
Income-tax raids in satna Mahaveer Jewellers, Mahaveer Jewellers news
Income-tax raids in satna Mahaveer Jewellers, Mahaveer Jewellers news

सतना। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने शुक्रवार को सतना शहर के महावीर ज्वेलर्स सहित रीवा शहर में विजय होजरी के यहां छापा डाला है। सतना शहर में आयकर विभाग की 9 सदस्यी टीम और रीवा में 12 सदस्यी टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है। प्रथम द्रष्टवा ये मामला कर चोरी या फिर बड़े मात्रा में हेराफेरी का हो सकता है।

फिलहाल एक साथ दो शहर में आयकर विभाग की छापेमारी के बाद शहर के सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे है। सूत्रों की मानें तो इन दिनों सतना शहर में महावीर ज्वेलर्स सराफा कारोबार में टाप मोस्ट दुकान है। यहां रोजाना लाखों का लेनदेन किया जाता है।

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर आयकर विभाग को महावीर ज्वेलर्स के खिलाफ तरह-तरह की शिकायतें मिली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद शुक्रवार को सतना आयकर टीम के साथ दबिश दी। जहां बड़े मात्रा में हेराफेरी की आशंका मिली है। आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दुकान का शटर गिराकर लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाल रहे है।

Updated on:
22 Feb 2019, 3:31 PM IST
Published on: