सतना

शिवराज बोले- कांग्रेस हमारी पिछलग्गू हो गई, दिग्गी और अजय सिंह पर कसा तंज

शिवराज बोले- कांग्रेस हमारी पिछलग्गू हो गई, दिग्गी और अजय सिंह पर कसा तंज
2 min read
Jul 19, 2018
Jan Ashirwad Yatra: Shivraj attack on congress, said they follow BJP
Jan Ashirwad Yatra: Shivraj attack on congress, said they follow BJP

सतना। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमारी यात्रा के पीछे-पीछे अपनी यात्रा निकालती है। कांग्रेस पिछलग्गू हो गई है। कांग्रेस अजब गजब पार्टी है। पहले प्रदेश को तबाह बर्बाद कर दिया। कांग्रेस वाले बताए 1993-2003 तक सड़क बिजली सिंचाई क्यों नहीं थी। ये जनता को बताना चाहिए। सतना के विकास की बात पर बोले कि 10530.74 करोड़ के सतना में काम होंगे।

सतना को व्यावसायिक सिटी बनाने के लिए 207 करोड़ खर्च किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज जो बन रहा है ये सतना के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 750 बिस्तर का मेडिकल कालेज होगा। आसपास के छात्रों के पढऩे के लिए अब बाहन नहीं जाना होगा। भाजपा को फिर से जनता का आशीर्वाद मिलेगा। हम फिर से सरकार बनाएंगे।

दिग्गी कुंठित हैं और कई बार देशद्रोही लगते हैं
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिग्गी कुंठित हैं और कई बार देशद्रोही लगते हैं। जिन्हें देश, समाज, संस्कृति से कोई लेना देना नही है। ऐसे लोगों को हम धिक्कारते हैं। सरोज सिंह और अजय सिंह के विवाद पर शिवराज ने कहा कि हम मां के साथ खड़े हैं। वो कोई सामान्य महिला नहीं बल्कि देश के मूर्धन्य नेता रहे अर्जुन सिंह की पत्नी हैं।

आज के कार्यक्रम
- सुबह 9.30 बजे प्रेस कॉफ्रेंस
- 10.40 पर बिरसिंहपुर मंडी में मंच सभा
- दोपहर- 12.30 बजे जैतवारा रथ यात्रा
- 12.50 बजे भैंसवार में सभा
- 1.10 बजे ठाकुर रणमत सिंह प्रतिमा माल्यार्पण व सभा
- 1.55 बजे बेरहना में रथ सभा
- 2.50 बजे सिंहपुर में मंच सभा
- 3.20 बजे नागौद में रथ सभा
- शाम 5.20 उचेहरा में सभा

100 से ऊपर वाहनों का काफिला
सीएम की रथयात्रा में वाहनों का लंबा काफिला देखने को मिला। हालाकि काफिले में सीएम सिक्योरिटी का प्रोटोकाल कई जगह छिन्न-भिन्न होता दिखा और कारकेड के वाहन भी तय तरीके से नहीं चल सके। हालांकि सीएम के कारकेड को लेकर सीएम सिक्योरिटी द्वारा चालकों को सर्किट हाउस में तमाम नियम कायदे बताए गए थे लेकिन उत्साही समर्थकों के आगे तमाम हिदायत धरी रह गईं। काफिले में चल रहे दो वाहनों की टक्कर भी रामनगर से अमरपाटन के बीच हुई। इस वजह से एक इनोवा वाहन का ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि यह वाहन किसका था।

Published on:
19 Jul 2018 12:37 pm