
मध्यप्रदेश में बीजेपी 24 सीटों पर लोकसभा के कैंडिडेट्स को टिकट दे दिया है।विंध्य के सतना से बीजेपी ने 4 बार के सांसद गणेश सिंह को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले साल 1993 में गणेश सिंह जनता दल की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2023 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं कौन हैं गणेश सिंह।
गणेश सिंह का जन्म 2 जुलाई 1962 को सतना जिले के ग्राम पंचायत खम्हरिया में हुआ था। इन्होंने अपनी एम.ए की डिग्री अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से की है और एल.एल.बी. की डिग्री लॉ कॉलेज सतना प्राप्त की है। उनके दो बेटे हैं। सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह का राजनीतिक सफर 1995 से शुरू हुआ।वह 1995 से 1999 तक सतना जिला परिषद के सदस्य रहे।उन्होंने इसके बाद 1999-2004 तक जिला पंचायत का पद संभाला। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें साल 2004 में 14 वीं लोकसभा का टिकट दिया। इसके बाद वह मानव संसाधन विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे। 2009 में फिर उन्हें टिकट दिया गया और वह फिर चुनाव जीत गए। वह 2011-2016 तक बीजेपी एमपी के सचिव रहे। 2014 में फिर मोदी लहर के बीच चुनाव हुए और गणेश सिंह फिर जीते। मई 2019 में उन्हें 17 वीं लोकसभा के लिए चुना गया।
मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड - संध्या राय
ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाह
गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर - लता वानखेड़े
टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक
दमोह - राहुल लोधी
खजुराहो - वी डी शर्मा
सतना - गणेश सिंह
रीवा - जनार्दन मिश्र
सीधी - डॉ राजेश मिश्रा
शहडोल - हिमाद्री सिंह
जबलपुर - श्री आशीष दुबे
मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा - शिवराज सिंह चौहान
भोपाल - आलोक शर्मा
राजगढ़ - रोड़मल नागर
देवास - महेंद्र सोलंकी
मंदसौर - सुधीर गुप्ता
रतलाम - अनीता चौहान
खरगोन - गजेंद्र पटेल
खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल - दुर्गादास उईके