
ranger fir against constable wife after rewa hotel controversy, गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ाए रेंडर ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत (source-patrika)
Wife Catches Ranger Husband With Girlfriend At Hotel : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक रेंजर ने अपनी कॉन्स्टेबल पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। रेंजर ने अपनी शिकायत में पत्नी के साथ ही दो अन्य लोगों पर भी चोरी का आरोप लगाया है। रेंजर का आरोप है कि कॉन्स्टेबल पत्नी दो अंजान लोगों के साथ सरकारी आवास पर पहुंची और वहां से XUV कार, दो लाख नकद और एक आईफोन लेकर फरार हो गई। हैरानी की बात ये है कि रेंजर को एक दिन पहले ही कॉन्स्टेबल पत्नी ने रीवा की एक होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा था। फिलहाल पुलिस ने रेंजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र में रेंजर बृजेन्द्र पांडेय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनकी पत्नी भारती उपाध्याय 16 जून 2026 की रात दो अंजान लोगों के साथ उनके सरकारी आवास पर पहुंची और वहां से महिंद्रा XUV 3XO कार (MP13ZU6331), 2 लाख रुपए नकद और एक आईफोन लेकर फरार हो गईं। रेंजर पति ने ये भी बताया कि उनका पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है, वो दोनों अलग-अलग रहते हैं और तलाक का मामला फैमिली कोर्ट रीवा में लंबित है। पुलिस ने रेंजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
बता दें दो दिन पहले 15 जून को रीवा में छिजवार रोड पर स्थित होटल रॉयल इन में रेंजर बृजेन्द्र पांडेय को उनकी पत्नी कॉन्स्टेबल भारती उपाध्याय ने गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ा था। रेंजर अपनी प्रेमिका को होटल में लेकर पहुंचे थे जिसकी भनक लगते ही पत्नी भारती भी होटल पहुंच गईं थीं। जब भारती ने रेंजर पति के कमरे का दरवाजा खुलवाया और अंदर पहुंची तो प्रेमिका बाथरूम में छिपी हुई थी। हंगामा होता देख प्रेमिका होटल से निकलकर भाग गई थी और बाद में रेंजर बृजेन्द्र उपाध्याय भी प्रेमिका के साथ डंपर में बैठकर भाग गए थे। इस पूरी घटना का होटल में मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि होटल में हुए हंगामे के बाद रीवा के चोरहटा थाने में रेंजर बृजेन्द्र पांडेय और उनकी महिला मित्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद सतना में रेंजर बृजेन्द्र पांडेय की शिकायत पर कॉन्स्टेबल पत्नी भारती उपाध्याय व दो अन्य के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में रेंजर बृजेन्द्र पांडेय ने ये भी बताया है कि भारती उपाध्याय ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा चुकी है, जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा था और बाद में दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के बाद विवाद बढ़ गए और अब कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है।
Published on:
17 Jun 2026 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
