सतना

महाराजा अग्रसेन जंयती धूमधाम से मनाई , प्रमुख मार्गों से निकली शोभा यात्रा

महाराजा अग्रसेन जंयती धूमधाम से मनाई , प्रमुख मार्गों से निकली शोभा यात्रा
2 min read
Oct 10, 2018
Maharaja Agrasen Jayanti 2018
Maharaja Agrasen Jayanti 2018

सतना। समाजवाद के प्रवर्तक अग्रकुल भूषण महाराज अग्रसेन महाराज की 514२ वीं जयंती अग्रवाल समाज द्वारा श्रद्धा व उत्साह के साथ पूरे धूमधाम से मनाई गयी। महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर प्रात: 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा सायं ४ बजे महाराजा अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर गौशाला चौक, चांदनी टाकीज, गांधी चौक, पुराना पावर हाउस चौक, नगर निगम तिराहा, अस्पताल चौक, पन्नीलाल चौक समेत शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा अग्रसेन चौक में समाप्त हुई । समाज प्रवक्ता सौरभ अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की कुल देवी माता महालक्ष्मी एवं अग्रसेन महाराज की आकर्षक झांकी निकाली गई।

महाराज की आकर्षक झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत
शोभा यात्रा में महिला मंडल द्वारा गरबा व डांडिया भी किया जाएगा। शोभायात्रा के लिये ड्रेस कोड भी निर्धारित किये गये हैं जिसमें पुरुष वर्ग के लिये सफेद रंग की शर्ट व टी शर्ट या कुर्ता एवं महिलाओं के लिये लाल रंग की ड्रेस , साड़ी , सलवार के डे्रस कोड सभी नजर आए। शोभा यात्रा के स्वगात के लिये समाज के अग्रबंधुओं द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के १८ गोत्रों के नाम से १८ गोत्रों के नाम से १८ भव्य द्वार भी नगर में लगाये गये थे, साथ ही अग्रबंधुओं एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा जगह- जगह पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

मारवाड़ी समाज
महराज अग्रसेन की ५१४२ वीं जयंती पर मारवाड़ी सेवा सदन गौशाला चौक में सुबह १० बजे विधिवत पूजा पाठ के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रीमारवाड़ी सेवा संघ द्वारा गौशाला सदावर्त कमेटी को गौ सेवा के लिए धन राशि दी गई। गौ आहार खिलाया गया। अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन महाराज की शोभा यात्रा अग्रेसन चौक सिटी कोतवाली से निकाली गई। जिसमें समाज के प्रबुद्ध जन शामिल हुए। संघ के वरिष्ष्ठ सहमंत्री पवन चमडिय़ा ने समाज के सभी सदस्यों, महिलाओं एवं नवयुवकों से समाज में होने वाले कार्यक्रमों में जुडऩे के लिए कहा गया।

Published on:
10 Oct 2018 10:53 pm