सतना

गयाजी से लौट रहे प्रसिद्द गायनो विशेषज्ञ के पति-देवर की सड़क हादसे में मौत, मैहर में डिवाइडर से टकराई कार

Maihar road accident: गया में पिता का श्राद्ध करके इनोवा से दमोह लौट रहे प्रसिद्द गायनो विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा गंगेले के पति-देवर की सड़क हादसे में जान चली गई। डिवाइडर से टकराई कार।
less than 1 minute read
• •
Oct 03, 2026
maihar road accident gynecologist husband sanjay gangele sudhir gayaji shraddh
Maihar road accident: गयाजी से श्राद्ध कर वापस लौट रहे डॉक्टर के पति और देवर की इनोवा का एक्सीडेंट (फोटो सोर्स- Patrika)

Maihar road accident: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम पोड़ी के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुए सड़क हादसे में दमोह के दो सगे भाइयों जान चली गई। मृतकों की पहचान संजय गंगेले और उनके भाई प्राचार्य सुधीर गंगेले के रूप में हुई है। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, संजय और सुधीर गयाजी से पिंडदान कर वापस दमोह लौट रहे थे।

गयाजी से श्राद्ध कर वापस लौट रहे थे, डिवाइडर से टकराई कार

मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना सुबह करीब चार बजे मिली। पुलिस के अनुसार, इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई जिससे भीतर बैठे तीन लोगों में से दो की जान चली गई। एक घायल व्यक्ति को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

दमोह की प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. श्रद्धा गंगेले के पिता और देवर थे मृतक

बताया गया है कि संजय गंगेले की पत्नी डॉ. श्रद्धा गंगेले दमोह की प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट हैं और फिलहाल भोपाल गई हुई थीं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के मैहर पहुंचने के बाद दोनों का पीएम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हाईवे पर अचानक मवेशी आ जाने या चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हुई होगी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Updated on:
03 Oct 2026 11:07 am
Published on:
03 Oct 2026 10:26 am