
सतना। नगर निगम वार्ड क्रमांक-10 में तीन अगस्त को संपन्न हुए पार्षद पद के उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। मंगलवार को घोषित हुए परिणाम में भाजपा का सूफड़ा साफ हो गया और कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा को मात देते हुए विजय हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह बबलू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार गया प्रसाद कुशवाहा को 940 मतों से हराया है।
बता दें कि, निर्दलीय पार्षद ब्रिसेन्द्र सिंह गुड्डा के निधन के बाद वार्ड क्रमांक-10 की सीट रिक्त हुई थी। मतगणनास्थल शासकीय व्यंकट क्रमांक-1 स्कूल को बनाया गया था। ये मतगणना सात राउंड में पूरी हुई है। 1 से 3 राउंड में मारुति नगर 4, 5, बरदाडीह मोहल्ला 6, 7 राउंड में शुक्ला बरदाडीह और बमुरहा शामिल थे।
इस तरह राउंडबार मिले मत
फस्ट राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह को 177 और गया प्रसाद कुशवाहा को 141 व नोटा को 2 वोट मिले। दूसरे राउंड पर कांग्रेस को 192 और भाजपा को 220 व नोटा को 7 वोट दिए गए। तीसरे राउंड में कांग्रेस को 159 व भाजपा को 149 व नोटा को 7 मत मिले। चौथे राउंड में कांग्रेस को 408 व भाजपा को 154 व नोटा को 6 वोट मिले। पांचवें राउंड में कांग्रेस 342 व भाजपा 209 व नोटा 17 रहा। छठवें राउंड में कांग्रेस 362 भाजपा 128 व नोटा को 13 वोट मिले। सांतवें राउंड में कांग्रेस को 372 व भाजपा को 71 वोट गिरे जबकि नोटा को 2 मतों से संतोष करना पड़ा।
सीधे डबल मतों का फर्क
गौरतलब है कि, 15 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस को नगर निगम वार्ड पार्षद उपचुनाव में विजयी होने से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा। मंगलवार को आए परिणामों में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह बबलू को 2012 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी गया प्रसाद कुशवाहा को 1072 वोट मिले। ओवरहाल मतगणना की बात करें तो जितने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट मिले है सीधे डबल मतों का अंतर दिखा है।
पदाधिकारियों में हर्ष की लहर
प्रत्याशी के विजयी होने के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ढोल नगाड़ों की आवाज से मतगणना स्थल गूंज उठा है। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश शुक्ला ने शांति पूर्ण मतदान संपन्न होने पर सबका आभार व्यक्त किया है।