सतना। मध्यप्रदश और उत्तरप्रदेश के सीमाई क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ट्रक खाईं में गिरकर चकनाचूर हो गया। वहीं दूसरा ट्रक स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया है। ये दुर्घटना स्थल जिला मुख्यालय करीब 60 से 65 किमी. दूर धारकुंडी घाट का है। बताया गया कि दोनों ट्रक गिट्टी व डस्ट लोड़कर सतना जिले से मानिकपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों ट्रक धारकुंडी आश्रम के बाद घाट उतरने लगे तो क्रमश: एक के बाद एक अनियंत्रित होकर पलट गए।