सतना

मध्यप्रदेश की चुनावी बिसात पर हाथी की सीधी चाल, भाजपा-कांग्रेस से पहले जारी की प्रत्याशियों की सूची

बसपा ने भाजपा-कांग्रेस से पहले जारी की प्रत्याशियों की सूची

less than 1 minute read
Oct 27, 2018
MP election 2018: BSP party candidate list in mp assembly election

सतना। प्रदेश के सियासी रण में बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर विंध्य में अपनी चाल तेज कर दी। कांग्रेस और भाजपा जहां दावेदारों पर चिंतन करने में जुटी है, वहीं बसपा वोटरों को साधने में जुटती नजर आ रही है। अब तक सतना से पांच सीट पर, रीवा से सात, सीधी और पन्ना से एक-एक और सिंगरौली से तीनों सीटों पर बसपा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

पिछले चुनावों को देखें तो बसपा की स्थिति विंध्य में मजबूत ही रही है। सतना-रीवा में पार्टी के एक-एक विधायक चुने गए तो पन्ना और गुनौर सहित विंध्य की ज्यादातर सीटों पर दूसरे या तीसरे नंबर पर रही। ऐसे में बसपा की सियासी चाल को नजरअंदाज नहीं किया सकता।

ये भी पढ़ें

रामपुर बाघेलान ग्राउंड रिपोर्ट: 15 साल में जो एक शहीद स्मारक नहीं संवार सके, वे प्रदेश क्या संवारेंगे

सतना: पुष्कर सिंह तोमर
वर्ष 2009 में 27957 मत लेकर बसपा से महापौर चुने गए। बाद में भाजपा में शामिल हुए, अब फिर बसपा से विधायक प्रत्याशी हैं।

रैगांव: ऊषा चौधरी
2013 में 42610 मत के साथ विधायक चुनी गईं थीं। पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी के बेटे पुष्पराज को हराया था।

अमरपाटन: छंगेलालकोल
बसपा के मूल कार्यकर्ता हैं। गत चुनाव में 35020 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। क्षेत्र में प्रभावकारी भूमिका है।

चित्रकूट: रावेंद्र पटवारी
बसपा की टिकट पर जिपं सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। इनकी पत्नी 2012 में बसपा से महपौर प्रत्याशी रहीं।

रामपुर बाघेलान: रामलखन पटेल
47563 मत के साथ दूसरे नंबर पर रहे। पटेल वोट पर पकड़ रखते हैं। 2009 में विधायक चुने गए थे।

ये भी पढ़ें

वादे हैं वादों का क्या? खुद के घर से एक किलोमीटर दूरी की समस्याओं को भी हल नहीं कर पा रहे हमारे ‘माननीय’

Published on:
27 Oct 2018 12:10 pm
Also Read
View All