सतना

सवर्णों की पार्टी ने मध्य प्रदेश में उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस का एक बड़ा नेता भी उतरा मैदान में

ससपा के 5 प्रत्याशी घोषित, मऊगंज से लड़ेंगे लक्ष्मण तिवारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2018, 1:59 PM IST
MP Election 2018 : Savarn samaj party declared ticket in Rewa
MP Election 2018 : Savarn samaj party declared ticket in Rewa

रीवा। सवर्ण समाज पार्टी ने रीवा जिले की चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से राजेश तिवारी, त्योंथर से इन्द्रनाथ तिवारी, मनगवां से महेन्द्र दाहिया एवं गुढ़ से कांग्रेस छोड़कर आए जीतेन्द्र मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। तिवारी ने बताया कि जिले की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। मऊगंज तिवारी की परंपरागत सीट है, जिससे खुद उम्मीदवारी की है।

48 कांग्रेस कार्यकर्ता ससपा में शामिल
कांग्रेस नेता जितेन्द्र मिश्रा सहित 48 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। सभी ने सवर्ण समाज पार्टी ज्वाइन की है। जितेन्द्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों को उठाने में कांग्रेस खामोश रही है। गुढ़ क्षेत्र के लोगों ने पार्टी का विधायक चुना था कि वह जनता के लिए आवाज उठाएंगे। साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में लोग आवाज उठा रहे थे तो कांग्रेसी खामोश रहे।

Published on: