सतना

मालगाड़ी की छत पर रील बना रहा लड़का 25 हजार वोल्ट की वायर की चपेट में आया

MP News: मध्यप्रदेश के सतना रेलवे यार्ड पर एक युवक को रील बनानी भारी पड़ गई।

less than 1 minute read
Sep 15, 2025

MP News: सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने की लत अब खतरनाक हादसों की वजह बन रही है। ऐसा ही मामला रविवार सुबह मध्यप्रदेश के सतना रेलवे यार्ड से सामने आया है। जहां एक 16 वर्षीय किशोर मालगाड़ी की छत पर चढ़कर सेल्फी और रील बनाने के दौरान ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह 7:20 बजे डिप्टी स्टेशन मास्टर सतना ने सूचना दी कि सतना यार्ड की लाइन नंबर आरडी-06 पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर एक लड़का चढ़ गया था। जैसे ही उसने मोबाइल से रील बनाना शुरु किया। वैसे ही ऊपर से गुजर रहे 25 हजार वोल्ट के ओएचई वायर से उसका संपर्क हो गया और वह बुरी तरह झुलस गया।

सूचना मिलते ही एएसई जयकरण मिश्रा ने तुरंत मौके पर एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन पहुंचे तो घायल की पहचान आदर्श गौतम (16) पिता अजय निवासी उमरी सिविल लाइन के रूप हुई। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया।

Published on:
15 Sept 2025 02:16 pm
Also Read
View All