सतना

कांग्रेस नेता ने खून से मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खाद संकट को लेकर किसान परेशान

MP News: मध्यप्रदेश के सतना में खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता ने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

less than 1 minute read
Sep 09, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के सतना में खाद की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके विरोध में किसान कांग्रेस के बुंदेलखंड प्रभारी और मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष द्विवेदी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को खून से पत्र लिखा है।

सिरिंज से खून निकलावकर लिखा पत्र

आशुतोष द्विवेदी ने सिरिंज से खून निकलवाकर अपने लेटरपैड पर पत्र लिखकर मझगवां तहसीलदार को सौंप दिया। उन्होंने पत्र के माध्यम से सवाल उठाया कि जब सरकार प्रदेश में पर्याप्त खाद होने की दावा करती है। तो किसानों तक इसका वितरण नहीं हो रहा है।

क्या लिखा है पत्र में

सतना जिले में खाद की हाहाकार मची हुई है। किसान सड़क पर खड़ा और महिलाएं व बच्चे लाइनों में पूरा दिन खड़े रहते हैं। फिर भी खाद नहीं मिल पा रही। वहीं आपकी पार्टी के पदाधिकारियों को प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद प्रदान की जाती है, लेकिन गरीब किसान दर-दर भटकने को मजबूर है।

Published on:
09 Sept 2025 06:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर