सतना

Satna में पैरोल पर बाहर आए बदमाश ने बरसाईं गोलियां, एक की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद में उम्रकैद की सजा काट रहा आरोपी पैरोल पर बाहर आया था।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा चंदन यादव नवंबर में 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया। लेकिन दोबारा जेल जाने की बजाय वह भाग गया। पुलिस जिस चंदन को लगातार ढूंढ़ रही थी, उसने गुरुवार रात पारिवारिक रंजिश में नागौद के बारापत्थर गांव में पिता बबलू यादव (50) और पुत्र राणा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। बबलू को 4-5 गोलियां मारी। उसे पेट और पीठ में लगीं। मौके पर ही मौत हो गई।

लंबे समय में चल रही थी रंजिश

राणा को पैर में गोली लगी, उसे सतना जिला अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं, बदमाश चंदन का बबलू के परिवार से लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। परिजनों का आरोप है, गुरुवार सुबह ही बबलू का बेटा नागौद थाने गया था। उसने बदमाश चंदन के गांव में होने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने की बात कही। इसके बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई।

सूचना पर पकड़ने नहीं गई पुलिस

बदमाश चंदन पहले से ही गंभीर गंभीर आपराधिक मामले में दोषी है। 2019 में बारापत्थर के ही एक युवक की हत्या में उसे उम्रकैद की सजा हुई। वह सतना जेल में बंद था। नवंबर 2025 में वह 15 दिन की पैरोल जेल से निकला। 5 दिसंबर तक उसे जेल लौटना था, लेकिन वह फरार हो गया। जेल प्रबंधन ने अगले दिन कोलगवां थाना में उसके फरार होने पर केस दर्ज कराया। नागौद पुलिस उसे ढूंढ़ रही थी, लेकिन उसे दबोच नहीं पाई।

Published on:
06 Mar 2026 07:57 am
Also Read
View All

अगली खबर