सतना

MP का ये राज्यमंत्री छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद BJP से निलंबित, जानिए क्या खिलाए थे गुल

राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राज्य सिलाई कला मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार नामदेव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

2 min read
Feb 19, 2018
MP State Minister Rajendra Namdev Suspended from Madhya Pradesh BJP

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि एमपी बीजेपी से राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राज्य सिलाई कला मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार नामदेव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। उधर, राज्य सरकार ने भी राज्यमंत्री के पद से हटा दिया है। उक्त कार्रवाई मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने की है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री सतेन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि राजेंद्र कुमार नामदेव ने ऊपर अपराधिक धाराओं के प्रकरण दर्ज हुए है। इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह कृत्य घोर अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। इस लिए पार्टी अध्यक्ष ने भाजपा से हटा दिया है।

ये भी पढ़ें

उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत समारोह में छाए रहे सूफी गायक, देखें इन तस्वीरों में
suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

सरकार ने पद से हटाया
भाजपा सूत्रों की मानें तो एसिड अटैक पीडि़ता से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद राजेन्द्र नामदेव को राज्य सिलाई कला मंडल के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। बता दें कि राजेन्द्र नामदेव को भोपाल पुलिस ने रविवार को रात गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद से पार्टी की साख पर सवाल उठ रहे थे। क्योंकि नामदेव को राज्यमंत्री का दर्जा मिला हुआ था।

पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
नामदेव जमीन की जालसाजी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। चर्चित मामला एक दवा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी का था। व्यापारी से ८ लाख रुपए हड़पे थे। तब सतना पुलिस ने मैहर से गिरफ्तार किया था। राजेन्द्र ने उचेहरा में दूसरे की जमीन पर स्वयं का स्वामित्व बताकर दवा व्यापारी से रुपए हड़प लिए थे। उस पर मामला कायम होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की थी।

कटनी में भी फंस चुके हैं राजेंद्र
एक अन्य मामला कटनी से जुड़ा हुआ है। इसमें इन्होंने प्लॉटिंग का फर्जीवाड़ा किया था। वहां के तत्कालीन राजस्व अधिकारियों ने इस पर रोक लगाई थी। उसके बाद से काम बंद करके मैहर वापस हो गए थे। साथ ही अन्य कई जमीन फर्जीवाड़े के मामले में मैहर में आरोप लग चुके हैं।

भाजपा में आते ही पद मिला
राजेंद्र पहले एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष रहे हैं। दो माह पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। चित्रकूट उपचुनाव के दौरान ही माना जाने लगा था कि नामदेव की भूमिका बढऩे वाली है। लेकिन, किसी को उम्मीद नहीं थी कि पार्टी में शामिल होने के साथ ही राज्यमंत्री का दर्जा मिल जाएगा। प्रदेश की राजनीतिक गणित को साधने में सफल हुए और राज्य मंत्री का पद मिला।

19 दिन में कुर्सी गायब
राज्य शासन ने मप्र राज्य सिलाई कला मंडल में पदाधिकारियों की नियुक्ति करीब 19 दिन पहले की थी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव भरत यादव के हस्ताक्षर से नियुक्ति आदेश जारी हुआ था। इसमें अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी जिला सिहोर को बनाया गया था और राजेन्द्र नामदेव निवासी कटरा बाजार मीराबाई धर्मशाला के पास मैहर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस नियुक्ति के साथ विवाद शुरू हो गया था। कांग्रेस ने नामदेव की नियुक्ति पर सवाल भी खड़े किए थे। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार को घेरा था।

ये भी पढ़ें

MP-PSC परीक्षा में 18 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, ये है पूरा कारण
Published on:
19 Feb 2018 01:51 pm
Also Read
View All