
MP-PSC examination News in hindi
सतना। एमपी पीएससी प्री परीक्षा रविवार को चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। 18 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। इसके लिए सतना जिला मुख्यालय पर 13 केंद्र बनाए गए थे। यहां 6833 अभ्यर्थी नामांकित थे।
पहली पाली में 5613 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी पाली में संख्या और भी कम हो गई, लगभग 50 अभ्यर्थी और कम हो गए। दूसरी पाली में 5572 ने परीक्षा दी।
केन्द्र वार छात्रों की उपस्थिति
जानकारी के अनुसार, शासकीय कन्या महाविद्यालय स्टेशन रोड में 436, शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी स्कूल सतना में 393, शासकीय व्यंकट उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल नम्बर-1 सतना में 556, शासकीय स्वशासी महाविद्यालय रीवा रोड में 642, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवारी में 420, सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल कृष्णनगर में 424, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बिरला विकास में 250, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चमन चौक घूरडांग में 338, संत कंवर सिंधु हायर सेकंडरी स्कूल सिन्धी कैम्प में 504, सेंट माइकल सीनियर सेकंडरी स्कूल अमौंधा में 536, राजीव गांधी महाविद्यालय बसस्टैंड में 340, विंध्या इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करही रोड में 340 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया।
कलेक्टर ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
परीक्षा के लिए प्रशासन ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर रखे थे। संभागीय पर्यवेक्षक सहित हर केंद्र पर केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी। तमाम व्यवस्थाओं के बीच कलेक्टर ने भी केंद्रों को दौरा किया और निरीक्षण किए।
शुरूआत में आपाधापी
परीक्षा की पहली पाली में बाहर के कुछ अभ्यर्थी विलंब से पहुंचे। अंतिम समय में परीक्षा केंद्र के अंदर जाने के दौरान आपाधापी देखने को मिली। रिकार्ड मिलान सहित प्रवेश पत्र की जांच के दौरान भी परेशानी हुई। लेकिन, किसी भी केंद्र पर विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई। प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षात्मक कदम उठा रखे थे।
प्रशासन की पैनी नजर
कार्यपालिक दंडाधिकारियों की निगरानी में पूरी व्यवस्था संचालित हुई। उनकी निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं को जिला कोषालय से लाने का काम किया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रश्रपत्र वितरण किए जाने तक हर पल पर नजर रखी गई। शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हर केंद्र पर चार-चार रिजर्व दल अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी।
Published on:
19 Feb 2018 12:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
