सतना

बसपा ने जारी की पहली सूची, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह सतना, तो रावेंद्र पटवारी होंगे चित्रकूट विधानसभा से प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव: प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा-कांग्रेस से आगे बसपा

2 min read
Oct 08, 2018
mp vidhan sabha election First list released by BSP

सतना। बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करने में भाजपा-कांग्रेस से आगे निकल गई है। रविवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी ने दो और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर को सतना तथा रावेंद्र सिंह पटवारी को चित्रकूट विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है। पूर्व महापौर पुष्कर सिंह के बसपा मेंं शामिल होने से भाजपा को शहर में पहला झटका लगा है।

पुष्कर सिंह तोमर विगत नगर निगम चुनाव में बसपा की टिकट से चुनाव लड़कर महापौर बने थे। महापौर बनने के बाद उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। बीते पांच साल से भाजपा में उपेक्षा के चलते वे नाराज थे। सतना विधानसभा से बसपा द्वारा पुष्कर को उम्मीदवार बनाए जाने से भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। यहां भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व पुष्कर सिंह व रावेन्द्र सिंह ने टिकट के लिए मायावती के सामने दावेदारी प्रस्तुत की थी।

ये भी पढ़ें

श्री बिहारी रामलीला: ब्रह्मचर्य का पालन करने वाला ही बनता है हनुमान, ये है मुख्य कारण

चुनौती से कम नहीं जीत
बहुजन समाज पार्टी के लिए सतना विधानसभा सीट जीतना किसी चुनौती से कम नहीं। क्योंकि इस सीट पर बसपा कभी दो नंबर पर भी नहीं रही। 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में सतना सीट से बसपा प्रत्याशी रामलाल सिंह ने रेकॉर्ड 30,536 मत प्राप्त किए थे। इसके बाद भी वह तीसरे नंबर पर रहे। इसके बाद इस सीट पर बसपा का वोट बैंक लगातार कम होता गया। इस चुनाव में पार्टी ने पूर्व महापौर पुष्कर सिंह पर दांव लगाया है। अब देखना यह है कि क्या पुष्कर भाजपा-कांग्रेस को मात देकर बसपा को जीत का स्वाद चखा पाएंगे। पुष्कर ने टिकट पाने के बाद कहा कि भाजपा चाटुकरों की पार्टी है। इसमें वही व्यक्ति रह सकता है, जिसे चाटुकारिता करनी आती हो।

बसपा के पांच प्रत्याशी घोषित
जिले की सात विधानसभा सीटों में से बसपा अब तक पांच विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पहली सूची में सतना के तीन तथा दूसरी सूची में दो प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। पार्टी ने रैगांव से वर्तमान विधायक ऊषा चौधरी को फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। रामपुर बाघेलान से रामलखन पटेल लगातार चौथी बार पार्टी टिकट पर मैदान में हैं। अमरपाटन सीट से छंगेलाल कोल को फिर मौका दिया गया है। सतना और चित्रकूट से क्रमश: पुष्कर सिंह औ रावेंद्र सिंह को मैदान में उतारा गया है। नागौद और मैहर विधानसभा सीट के लिए बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

ये भी पढ़ें

नाले पर धन्नासेठों ने बना लिए मकान, हाईवे की जमीन पर मिला अवैध कब्जा

Published on:
08 Oct 2018 11:36 am
Also Read
View All