सतना

MP विधानसभा चुनाव: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 8 हजार आवेदन आए, दावा आपत्ति की तिथि 7 तक बढ़ी

विधानसभा चुनाव: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 8 हजार आवेदन आए, दावा आपत्ति की तिथि 7 तक बढ़ी
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2018, 6:14 PM IST
Chhindwara assembly election-2018
Chhindwara assembly election-2018

सतना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 के दौरान 31 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल 8798 मतदाताओं के आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसमें 4132 पुरुष तथा 4666 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश शुक्ला के अनुसार विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट में 330 पुरुष, 456 महिलाएं, रैगांव में 857 पुरुष, 898 महिलाएं, सतना में 720 पुरुष, 502 महिला, नागौद में 746 पुरुष, 1258 महिला, मैहर में 584 पुरुष, 552 महिला, अमरपाटन में 700 पुरुष, 777 महिला तथा रामपुर बाघेलान में 195 पुरुष एवं 223 महिला शामिल हैं।

जिनके द्वारा विशेष पुनरीक्षण के दौरान आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय विशेष पुनरीक्षण के लिए दावों और आपत्तियों को प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तारीख 7 सितम्बर तक बढ़ा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपने मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ से सम्पर्क कर, मतदाता सूची में अपना नाम होने की पुिष्ट करने तथा नाम नहीं होने पर नाम जुड़वाने हेतु निर्धारित प्रारूप में बीएलओ को आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।

क्रिटिकल एवं वल्नरेवल मैपिंग संबंधी बैठक कल
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने क्रिटिकल एवं वल्नरेवल मतदान केन्द्रों की मैपिंग संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 7 सितम्बर को प्रात: 11 बजे से आयोजित की गई है।

मोबाइल कनेक्टिविटी संबंधी बैठक 11 को
भारत संचार निगम लिमिटेड एवं विभिन्न निजी टेलीकाम कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 11 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। इस दौरान मतदान केन्द्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी के संबंध में चर्चा की जाएगी।

एमसीएमसी की बैठक 11 को
विधानसभा निर्वाचन 2018 मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) प्रशिक्षण संबंधी बैठक 11 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

सरकारी भवनों की दीवारों पर लिखा तो कार्रवाई
आगामी विस चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संपत्ति विरुपण अधिनियम का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए हैं। जिले में पब्लिक प्रॉपर्टी से संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति, कार्यालयों को संपत्ति विरूपण की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक कार्यालय प्रमुख को कहा गया है कि संबंधित इमारतों और दीवारों पर संपत्ति विरुपण न होने दें।

10 सितम्बर से समुचित प्रक्रिया

सभी को निर्देश दिए हैं कि 10 सितम्बर से समुचित प्रक्रिया प्रारंभ कर प्रत्येक शनिवार को निर्धारित प्रारूप में जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। इसके लिए कुलपति ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट, समस्त कार्यालय प्रमुखों भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन, अपर कलेक्टर, समस्त रिटर्निंग आफीसर विधानसभा क्षेत्रों, अनुविभागीय दण्डाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट, एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
5 Sep 2018, 6:14 PM IST
Published on: