सतना

विद्युत कंपनी के वर्कशॉप में भड़की आग, लाखों रुपए के उपकरण जलकर खाक, जानिए कैसे लगी आग

प्रेमनगर स्थित सर्किल कार्यालय में मौजूद है वर्कशॉप

2 min read
May 27, 2018
MPEB godam fire in satna madhya pradesh

सतना। विद्युत कंपनी के प्रेमनगर स्थित सर्किल ऑफिस के पास मौजूद वर्कशॉप में आग लगने से लाखों के बिजली उपकरण स्वाहा हो गए। इस वर्कशॉप में 100 केवी, 200 केवी ट्रांसफॉर्मरों में ऑयल भरने के साथ रिपेयर का काम होता है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिस जगह आग लगी वहां सैकड़ों लीटर ज्वलनशील ट्रांसफॉर्मर आयल टैंकरों पर रखा हुआ था।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 3 बजे विद्युत कंपनी के एसटीएम डिवीजन के टीएसवी वर्कशॉप में आग लगी। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जिसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर पहुंचे दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक करीब 10 लाख के उपकरण पूरी तरह या आंशिक रूप से जल गए। सबसे ज्यादा नुकसान सब स्टेशन में लगने वाले पैनल के जलने से हुआ है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि 4 लाख का नुकसान हैै।

ये भी पढ़ें

निगमायुक्त की दक्षता परीक्षा में फेल हुए 50 फीसदी अधिकारी, देखिए किस तरह शाखावार लगाई फटकार

3 दर्जन ट्रांसफॉर्मरों के उपकरण को भी नुकसान
लेकिन जानकारों के अनुसार घटना स्थल पर दो वेंल्डिंग मशीन व एक फिलिंग मशीन पूरी तरह जल गई हैं। वहीं करीब 3 दर्जन ट्रांसफॉर्मरों के उपकरण को भी नुकसान पहुंचा है। बताया गया कि स्टॉक मिलान के दौरान नुकसान कई गुना बढ़ सकता है। आग किस वजह से लगी इसका पता लगाने के लिए एसटीएम इइ एसके सिंह की अगुवाई में जांच बैठा दी गई है। आग के पीछे साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मामले में विद्युत अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि जिस जगह आग भड़की वहां फर्श पर जगह-जगह आयल बिखरा था।

बड़ी दुर्घटना टली, पास में रखे थे आयल टैंकर
एसटीएम डिवीजन के उप संभाग टीएसवी वर्कशॉप में आल लगने की घटना ने विद्युत उपकरणों के रखरखाव की पोल खोल दी है। भीषण गर्मी में शार्ट सर्किट के बाद जमीन पर फैले आयल के चलते दुर्घटना होना बताया जा रहा है। बताया गया कि हादसा के पास आयल के टैंकर के नीचे जगह-जगह तेल लीक हो रहा था। यदि आग आयल तक पहुंचती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बताया गया कि वर्कशॉप के बगल में एई कार्यालय, स्टोर कार्यालय व सब स्टेशन हैं।

आग लगने का कारण अज्ञात है, जांच कराई जा रही है। शुरुआती आंकलन में करीब ४ लाख का नुकसान हुआ है। दो वेल्डिंग व एक फिलिंग मशीन पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।
वीके जैन, एसई

ये भी पढ़ें

तुम लोग गजब हो यार! 25 से स्वच्छता अभियान चल रहा, यहां पता ही नहीं
Published on:
27 May 2018 01:20 pm
Also Read
View All