सतना

जाम में फंसी जननी, घर पर हुआ प्रसव, इलाज में देरी की वजह से नवजात की मौत

जाम में फंसी जननी, घर पर हुआ प्रसव, इलाज में देरी की वजह से नवजात की मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 12:39 PM IST
Newborn Death in satna madhya pradesh
Newborn Death in satna madhya pradesh

सतना। गर्भवती प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए जननी एक्सप्रेस को डायल किया। वाहन घर के लिए रवाना हुआ लेकिन रास्ते में लगे जाम में फंस गया। इधर गर्भवती का घर पर ही असुरक्षित प्रसव हो गया। एक घंटे देरी से पहुंची जननी ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया। वहां नवजात ने दम तोड़ दिया। मामला बदेरा के बंधी गांव का है। घटना के बाद परिजनों में असंतोष है।

दोपहर अचानक प्रसव पीड़ा

परिजनों ने बताया कि संतो बाई आदिवासी को सोमवार दोपहर अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने जननी एक्सप्रेस से संपर्क साधा। वाहन गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्वाइंट से रवाना हुआ। लेकिन रास्ते में लम्बा जाम लगा हुआ था। इसमें जननी एक्सप्रेस भी फंस गई। वाहन जब तक पहुंच पाता घर पर ही असुरक्षित प्रसव हो गया।

आनन-फानन में जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया

एक घंटा विलंब से पहुंचे जननी एक्सप्रेस वाहन ने आनन-फानन में जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों का कहना है कि जन्म के बाद त्वरित चिकित्सा मिलती तो नवजात को बचाया जा सकता था। पर इलाज में देरी की वजह से नवजात की मौत हो गई।

Published on: