सतना. झोलाछाप चिकित्सकों के गलत इलाज से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपंजीकृत चिकित्सक ने हाइड्रोसिल पीडि़त का उसके ही घर में ऑपरेशन कर दिया। जिसके बाद पीडि़त को तेज दर्द होने लगा। कराहने की आवाज सुन पड़ोस में रहने वाले पीडि़त के घर पहुंचे। झोलाछाप डाक्टर को पीडि़त की तकलीफ बतायी तो उसने कहा, ज्यादा दर्द हो रहा है तो आधा या एक पाव देशी शराब बुलाकर पिला दो। दर्द बिल्कुल ठीक हो जाएगा। दरअसल उचेहरा के ददरी गांव निवासी बाबू लाल कोल पिता गिरधारी कोल ४० हाइड्रोसिल बीमारी से पीडित था। बीते कुछ दिनों से तकलीफ ज्यादा हो रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया, कोठी निवासी अपंजीकृत चिकित्सक गांव के नजदीक बांधी मोहार में इलाज करने आता है।