हर दो माह में लेना होगा पानी
पानी के लिए शहर की 3 लाख आबादी पूरी तरह एनीकट पर निभर है। साल दर साल शहर में जलसंख्या वृद्धि के साथ- साथ पानी की मांग भी बढ़ रही है। जबकी निगम प्रशासन द्वारा एनीकट की क्षमता में वृ़द्धि के कोई उपाय नहीं किए गए। एेसे में अब शहर की जलापूर्ति पूरी तहर बाणसागर के पानी पर निर्भर है। शहर में प्रतिदिन जितने पानी की अपूर्ति हो रही है, उस मांग को पारा करने एनीकट की जल क्षमता सिर्फ दो माह हैं। एेसे में शहर में निरंतर जलापूर्ति के लिए निगम प्रशासन को हर दो माह में बाणसागर के पानी से एनीकट को भरना होगा। यदि बाणसागर विभाग ने हर दो माह में एनीकट में पानी नहीं छोड़ा तो गर्मी में जल संकट हा़े सकता है।