सतना

MP में पहली ओपन प्रदूषण मापक यंत्र की हुई शुरुआत, LCD पर नजर डालते ही मिलेगा पूरा अपडेट

उपलब्धि: प्रदूषण विभाग के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

2 min read
Dec 29, 2017
Open pollution measuring device introduced in satna

सतना। अगर कोई व्यक्ति शहर के प्रदूषण अनुपात को समझना चाहता है तो उसे प्रदूषण विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। न ही अधिकारियों से मिलकर आवेदन देना होगा। बल्कि, उसे प्रदूषण के आंकड़े बहुत ही आसानी से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के बाहर लगे एक उपकरण से मिल जाएंगे। उस व्यक्ति को बस उपकरण पर लगे एलसीडी पर नजर डालनी होगी।

प्रदूषण अनुपात के आंकड़े डिस्प्ले में

ये भी पढ़ें

सर्दी में बढ़ी जुम्बा डांस की डिमांड, फिटनेस के साथ माइंड फ्रेश नेस के लिए है परफेक्ट

दरअसल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रदेश की पहली ओपन प्रदूषण मापक की शुरुआत की गई। हट यंत्र के रूप में प्रदूषण मापक यंत्र स्थापित किया गया। इसमें एलसीडी लगी हुई है, ताकि प्रदूषण अनुपात के आंकड़े डिस्प्ले हो सकें।

सतना प्रदेश का पहला सेंटर

इस तरह सतना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदेश का पहला सेंटर बन गया है जहां विभागीय कार्यालय के परिसर में ही प्रदूषण मापक यंत्र एलसीडी के साथ स्थापित किया गया है, वह भी खुले परिसर में हट यंत्र के रूप में। आम व्यक्तियों के लिए इसका औपचारिक उद्घाटन आंचलिक अधिकारी डॉ. आरएस परिहार व क्षेत्रीय अधिकारी एके श्रीवास्तव द्वारा गुरुवार को कर दिया गया।

50 हजार की लागत
इस यंत्र के निर्माण में करीब 50 हजार की लागत लगी है। सीपीसीबी की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए हट यंत्र का निर्माण कराया गया है। प्रतिदिन के परिणाम के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगवाया गया है, ताकि वायु प्रदूषण के पैरामीटर्स के परिणाम को सहजता से देखा जा सके।

इधर, किया निरीक्षण
शहर में स्थापित दो सेंटरों का निरीक्षण भी किया गया। इसके तहत आवासीय क्षेत्र व औद्योगिक क्षेत्र के सेंटरों का निरीक्षण हुआ। निरीक्षण आंचलिक अधिकारी डॉ. आरएस परिहार, वैज्ञानिक डॉ. राहुल द्विवेदी और क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

बंटवारे के विवाद में महिला से मारपीट
कोटर कस्बा में रहने वाली एक महिला को बंटवारे के विवाद के चलते उसके ही ससुर ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीडि़ता को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीडि़ता कमला सिंह पत्नी उपेन्द्र सिंह निवासी वार्ड 5 कोटर का आरोप है कि उसके ससुर शिशुपाल सिंह, चाचा ससुर चंद्रकमल सिंह, चंद्रकमल के पुत्र राहुल और उसकी पत्नी संजू सिंह ने अकेला पाकर मारपीट की है। घटना के वक्त कमला का पति घर में नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो एसपी के निर्देश पर पीडि़ता के बयान दर्ज करने कोटर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।

ये भी पढ़ें

MP: Satna में रेरा के महज 12 प्रोजेक्ट ही पंजीकृत, अन्य की नहीं होगी रजिस्ट्री
Published on:
29 Dec 2017 11:58 am
Also Read
View All