7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी में बढ़ी जुम्बा डांस की डिमांड, फिटनेस के साथ माइंड फ्रेश नेस के लिए है परफेक्ट

संगीत की धुन सुनकर मन प्रसन्न और संतुष्ट रहता है। संगीत तनाव को भी दूर करता है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Dec 28, 2017

Zumba Dance Workout for weight loss

Zumba Dance Workout for weight loss

सतना। संगीत की धुन सुनकर मन प्रसन्न और संतुष्ट रहता है। संगीत तनाव को भी दूर करता है। उसी तरह डांस हमारा मूड फ्रेश करने के साथ ही शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। डांस न केवल आपके वजन को कम कर फिट रखता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा को भी हेल्दी बनाता है।

रेगुलर जुम्बा एरोबिक क्लासेस

इसी बात को ध्यान में रखते हुए सिटी यंगस्टर्स और वीमन के बीच जुम्बा एरोबिक्स की डिमांड बनी हुई है। विंटर में खुद को वार्म और फिट रखने के लिए जुम्बा करना पसंद कर रहे हैं। शहर की कई फिटनेस क्लासेस में इन दिनों रेगुलर जुम्बा एरोबिक कराया जा रहा है।

फिटनेस भी मस्ती भी
हाउसवाइफ कनिका केसरी ने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने जिम किया। योग किया पर उतना असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने जुम्बा एरोबिक्स को ज्वाइन किया। इससे उन्हें वजन घटाने में लाभ मिला। वे डेली एक घंटे तक जुम्बा करती हैं पर बोर नहीं होती। सबसे अच्छी बात कि अच्छे-अच्छे सॉन्ग सुनने को मिलते हैं। इससे माइंडफ्रेश होता है।

एक घंटे में बर्न होती है 500 कैलोरी
एक्सपर्ट प्रांशू ने बताया, जुम्बा हाई इंटेसिटी बीट में किया जाने वाला डांस स्टाइल है। इसे डांस फॉर्म में कराया जाता है। इससे एक घंटे में 500 से 1000 तक की कैलोरी बर्न होती है। यही वजह है कि इससे तेजी से वजन घटाया जा सकता है। दूसरी वजह यह है कि इसे म्यूजिक की रिद्म में किया जाता है। इससे यंगस्टर्स और वीमन एक घंटे तक बराबर कर लेते हैं। वे बोर नहीं होते। उन पर सकारात्मक असर पड़ता है।

यंगस्टर्स में उत्साह
एक्सपर्ट ने बताया, जुम्बा सीखने के लिए यंगस्टर्स बेहद एक्साइटेड रहते हैं। विंटर में नियमित रूप से तीन क्लासेस चलने लगी हैं। जबकि समर में एक ही क्लास संचालित होती है। गल्र्स, बॉयज, वीमन सभी एक-एक घंटे नियमित रूप से जुम्बा करते हैं।

आर्केस्ट्रा पर यवतमाल की टीम ने दी रॉकिंग परफॉर्मेंस
विंध्य व्यापार मेले की रौनक बढ़ती जा रही है। बुधवार को यवतमाल की नेत्रहीन आर्केस्ट्रा टीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उसने अपनी प्रस्तुति से पूरे मेले को आकर्षित किया। रंगमंच संयोजक संदीप जैन ने बताया कि माधव सभागार में 'स्वर संवेदना' के तहत रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें यवतामाल महाराष्ट्र से आई नेत्रहीन आर्केस्ट्रा ने धूम मचा दी। लगभग हर प्रस्तुति पर वन्स मोर की आवाज सभागार से उठ रही थी।

विंध्य व्यापार मेले में बैंड की धूम
2015 में आयोजित व्यापार मेले में भी इसी बैंड ने धूम मचाई थी। गुरुवार को रंगमंच पर भोपाल की मशहूर कव्वाली के कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। पूर्व चेम्बर अध्यक्ष गिरीश शाह का शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। चेम्बर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि नवमी प्रस्तुति का आधा रास्ता पार कर चुके हैं, जिस ढंग से लोगों का प्रोत्साहन विंध्य व्यापार मेले को मिल रहा है, उसको देखते हुए कुछ व्यवस्थाएं बढ़ाई गई हैं।

लोगों ने उठाया लुत्फ
विंध्य व्यापार मेले में अब विभिन्न विद्यालय, संगठनों के समूह का आना शुरू हो गया है। बिरसिंहपुर व्यापारी संघ के पदाधिकारी मेला परिसर में पहुंचें। दृष्टिहीन बैंड का सम्मान भारत विकास परिषद की टीम द्वारा किया गया। सुदूर अंचल सिंगरौली, सीधी, छतरपुर, पन्ना, चित्रकूट, रीवा आदि क्षेत्रों से आकर के भी लोगों ने मेले का आनंद लिया।