राधा कृष्ण के विविध रूप बने आकर्षक का केंद्र
सतना. पंखुडा ओ पंखुड़ा, केसरिया रंग की लम्यो, चोगाड़ा तारा, भाई भाई जैसे गीतों पर सीएमए ग्राउंड का परिसर झूम उठा। ढोल और ड्रम्स से निकले भक्ति तरानों पर कदम ताल करते हुए युवाओं का हुजूम थिरकता नजर आया। गरबा डांडिया महोत्सव के अंतिम दिन कोई भी प्रतिभागी सर्किल छोडऩे को तैयार न था। अंतिम दिन बच्चे, युवा, महिलाओं में गजब का उत्साह देखते बना। इसी के साथ अगले साल फिर से मिलने के साथ सभी टीम ने विदाई ली। इस महोत्सव का आयोजन एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया। मीडिया पार्टनर पत्रिका रहा। संचालन प्रतिष्ठा द्विवेदी और प्रतीक अग्रवाल द्वारा किया।
कृष्ण राधा बन किया गरबा रास
इस गरबा रास में थीम के अनुसार प्रतिभागी कृष्ण राधा के गेटअप में नजर आएं। जहां कृष्ण के बाल रुप आकर्षक का केंद्र बने रहा। वही गोपियों संग राधा का नृत्य चर्चा का विषय बना रहा। हर कोई राधा कृष्ण के इस अद्भुत, अलौकिक,अविस्मरणीय गरबा रास का साक्षी बना।
चखे चटपटे व्यंजन
अंतिम दिन जहां प्रतिभागियों और उनके परिजनों ने भव्य गरबा रास को एंजॉय किया। वही उन्होंने वहां लगे लजीज व्यंजनों के फूड स्टाल में टेस्टी फूड का भी लुत्फ उठाया। गरबा शुरू होने से लेकर खत्म होने तक यहां लोगों की भीड़ बराबर देखने को मिली।
इनका रहा सहयोग
श्री रामाकृष्णा कॉलेज
बचपन प्ले स्कूल
सतना आइएनआइएफडी
एबीज फन क्लब
जंक्शन फंक्शन
आर्गनाइजर टीम से: पूजा गुप्ता, वैभव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, विकास गुप्ता, प्रतिष्ठा द्विवेदी, उत्सव गोयल, अंकित गुप्ता, संतोष दौलतानी, मनीषा पंजवानी, आकाश सेवानी, रोहित सिंह, गोल्डी खिलवानी, प्रतीक अग्रवाल, रामकामदार, भारत छावडि़या, अविश सराफ।