28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक चलाते हुए कभी ना करें ये गलती, नहीं अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक

फेसबुक चलाते हुए कभी ना करें ये गलती, नहीं अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 17 Oct 2018, 3:25 PM IST

facebook rules for posting in groups

facebook rules for posting in groups

सतना। सोशल साइट्स आज के समय में जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके है। इसके माध्यम से लाखों किमी. दूर रह रहे अपने से जुड़े लोगों से दूरी का एहसास तक नहीं होने देता है। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे सबकुछ डिजिटल हो रहा है। बच्चे से लेकर बूड़े तक मोबाइल, कम्प्यूटर पर दिनभर कुछ न कुछ करते रहते हैं। कई दफा ज्यादातर लोग भ्रामक जानकारी, वीडियो आति शेयर कर देते है। और कई लोग तो फेसबुक का गलत इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन अब फेसबुक सतर्क हो गया है। उसमें कई तरह के बदलाव हो गए हैं। सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा फेसबुक का इस्तेमाल हो रहा है।

कोई भी बात फेसबुक पर इतनी तेजी से फैलती है कि न्यूज वाले भी पीछे रह जाते हैं। लेकिन ये बात सच है कि पिछले कुछ समय से फेसबुक का गलत इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते है। ऐसे लोगों के अकाउंट फेसबुक अब बंद कर दे रहा है। यहां पत्रिका बता रहा है कि फेसबुक पर क्या पोस्ट करें अथवा क्या ना करें। जिससे आपका अकाउंट ब्लॉक ना हो।

1. धमकी दी तो खैर नहीं
फेसबुक हेल्प सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार अगर आप किसी को धमकी देते है तो मान लीजिए की अब आपकी खैर नहीं है। क्योंकि आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। आप किसी भी इंसान को, ग्रुप या समाज को, शहर या नगर को, हिंसा या मारपीट को बात को तूल नहीं दे सकते है।

2. नहीं दिखा सकते हथियार
बताया गया कि फेसबुक में आप पैसे मांगने के लिए या हथियार दिखाकर डराने धमकाने वाले पोस्ट डालते हैं या किसी को इन बातों से परेशान करते हैं तो आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा।

3. आतंकी गतिविधियों पर नजर
फेसबुक पेज पर आतंकी गतिविधि को बढ़ावा देन वाले, समाज मेम नफरत फैलाने वाले, अपराधिक गतिविधि या इनसे जुड़े हुए लोगों को अगर कोई समर्थन भी दिखाता है तो फेसबुक उसका अकाउंट ब्लॉक कर सकता है।

4. नहीं पहुंचा सकते धार्मिक भावनाओं को ठेस
अगर किसी ऐसे पेज के खिलाफ शिकायत होती है जो समाज में आतंक और नफरत फैला रहा हो या लोगों की राजनीतिक और धार्मिक भावना के खिलाफ कोई पोस्ट डाल रहा हो तो उसका पेज भी डीलीट कर सकता है।

5. हिंसा का समर्थन नहीं
फेसबुक कभी हिंसा का समर्थन वहीं करता। ऐसे में हिंसक, अपराध, मारना-पीटना, चोरी के लिए उकसाना, रेप करना, छेड़छाड़ करना, धार्मिक बली देना, शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली बातें, पशुओं की लड़ाई, गुंडागर्दी जैसे चीजें दिखाने वाले या उनका सपोर्ट करने वाले ग्रुप का अकाउंट फेसबुक हटा देता है।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग