7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा के दिन जरूर करें यह 5 काम, पूरे साल रहेंगे मालामाल

दशहरा के दिन जरूर करें यह 5 काम, पूरे साल रहेंगे मालामाल

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Oct 17, 2018

dasare me safalta prapti ke upay in hindi

dasare me safalta prapti ke upay in hindi

सतना। हिन्दू धर्म में दशहरा पर्व चौतरफा खुशहाली लेकर आता है। दशहरे के त्योहार को सर्व सिद्ध मुहूर्त के रूप में भी जाना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इसी दिन मां दुर्गा पृथ्वी यानी कि धरती से अपने लोक के लिए प्रस्थान करती है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अच्छाई में बुराई के प्रतीक दुष्ट रावण का वध भी किया था। इतना ही नहीं नवरात्र में ही कुबेर ने स्वर्ण की वर्षा करके मनुष्यों को धन-धान्य से खुशहाल कर भक्तों का खजाना भर दिया था।

ज्योतिषाचार्य पं. मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार, अगर आप भी चाहते है कि आपके घर की तिजोरी का खजाना भर आए और आपको कभी पैसों की तंगी न आए तो इस दशहरे के दिन ये पांच आसान उपाय करें। क्योंकि इस तरह के प्रयोग से आपका जीवन खुशहाल बना रहेगा। कभी पैसे की तंगी नहीं आएगी।

1. शमी के वृक्ष की करें पूजा
धर्म शास्त्र के मुताबिक दशहरा के दिन सभी भक्तों को शमी के वृक्ष की पूजा करना चाहिए। संभव हो सके तो घर में शमी का पौधा लगाएं। इस पौधे पर नियमित दीप जलाएं। कहते है कि दशहरा के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्रांए देने के लिए शमी के पत्तों को सोना बना दिया था। तब से शमी को सोना देने वाला वृक्ष माना जाता है।

2. नीलकंठ का करें दर्शन
पंडितों के मुताबिक दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना बहुत ही शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन अगर यह पक्षी किसी को दिख जाए तो आने वाला पूरा साल खुशहाली भरा होगा। कभी दुष्ट शक्तियों से सामना नहीं होगा।

3. रावण दहन के बाद की लकडिय़ा रखें सुरक्षित
बड़े-बुजुर्ग बताते है कि दशहरे के दिन रावण दहन के बाद बची हुई लकडिय़ां मिल जाएं तो इस घर के अंदर संभालकर रख लेना चाहिए। हो सके तो किसी जगह सुरक्षित कर के रख लें। कहते है इससे नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।

4. तिजारों में रखें लाल रंग के नए कपड़े
दशहरे के लिए लाल रंग के कपड़े व रूमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोछकर उसे तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

5. यात्रा के लिए शुभ दिन
दशहरे के दिन मां देवी यात्रा करती है इसलिए इसदिन की यात्रा शुभ होती है। हो सके तो इसदिन जरूर यात्रा करें। भले ही ये यात्रा क्यों छोटी न हो। इससे आपकी यात्रा में आने वाली सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है। जिन लोगों को विदेश यात्रा में जाना है वो ये उपाय जरूर आजमा सकते है।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika