
सतना. मानसून के दस्तक के साथ ही उमस भरे दिन भी आ गए हैं। बारिश होने पर भी उमस खत्म नहीं होती और दिनभर पसीने की चिपचिपाहट का बनी रहती है। नहाने के बाद तो कुछ देर के लिए राहत मिल जाती है पर उसके कुछ देर बाद ही फिर से वही चिपचिपापन शुरू हो जाता है। पसीना निकलने से स्किन डीहाइड्रेट भी हो जाती है, जिसके चलते ग्लो कम हो जाता है। ऐसे मौसम में स्पा थेरेपी कारगर है। खास तौर से इस मौसम में पिपरमेंट ऑयल स्पा बेहद फ ायदेमंद रहेगा।
इस तरह लें स्पा
स्पा लेने से पहले ऑलिव आयल में कुछ बूंदे पिपरमिंट की मिला लें। इसके बाद बॉडी स्टेचिंग और प्रेशर पॉइंट पर प्रेशर देने के बाद पैरों से गर्दन तक नॉर्मल मसाज ऑयल लगाकर करें। करीब 50 मिनट मसाज के बाद कोल्ड वाटर शावर लेना मत भूलें। कोल्ड वाटर मसाज इसलिए ताकि पिपरमेंट का पूरा बेनिफि ट आपको मिल सके। क्योंकि पुदीने का गुण ठंडक ही होता है ।अगर मौसम ऐसा ही बना रहे तो हर 10 दिन के बाद पिपरमेंट स्पा लेना मत भूलें । पहली बार जब स्पा लें तो एक्सपर्ट की मदद लेना न भूलें ।
बेहद फायदेमंद
मौसम कोई भी हो स्पा अपने आप में फायदेमंद होता है। पर इस बात का ध्यान रखना होता है कि किस मौसम में कौन सा स्पा लें। इस चिपचिपे भरे मौसम के लिए पिपरमेंट स्पा बेस्ट है। क्योंकि पिपरमेंट ऑयल में विटामिन सीके साथ ए और मैगनीज, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम सहित अन्य मिनरल्स होते हैं। विटामिन सी की वजह से स्किन टाइट रहती है साथ ही ग्लो भी बराबर बना रहता है। यह स्पा ऑलिव ऑयल के साथ होता है इसलिए उसके एंटी एजिंग गुण भी इस स्पा से मिलते हैं। इस मौसम में होने वाले मुंहासे और घमौरियों से राहत मिलती है। साथ ही बदन दर्द और तनाव को दूर करने में भी सहायक है।