सतना. अक्सर एेसा होता है कि हम किसी के दुख और सुख में कहने के लिए कोई शब्द नहीं खोज पाते। इस बात का भी डर बना रहता है कि अंजाने में हमारा कमेंट सामने वाले को समझ में नहीं आया तो कुछ गड़बड़ न हो जाए। इसलिए कई कंपनियों द्वारा डिफरेंट इमोशन को Present करने के लिए इमोजी डिजाइन किए गए हैं। जो लोग इन इमोजी से परिचित हैं वे धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया में तो इसके बिना काम ही नहीं चलता। यंगस्टर्स व्हाट्सऐप ,instagram , फेसबुक पर इमोजी का काफी यूज करते हैं। हैप्पीनेस, सैडनेस, surprise, angry वाले इमोजी को इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भी अपनी बात को बिन कहे अपनों तक पहुंचाना चाहते हैं तो इन इमोजी को ट्राई करना शुरू कर दीजिए। लव, angry, Crazy के अलावा ऐसे कई इमोजी आ चुके हैं जो हर इमोशन को शो करते हैं। इस समय सबसे ज्यादा इमोजी का इस्तेमाल फेसबुक पर होता है। हर दिन फेसबुक पर करीब 6 करोड़ यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।