सतना

गुप्त गोदावरी से सती अनुसुइया तक पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

मुखबिर तंत्र मजबूत करने एसपी ने दिए निर्देश, चिन्हित मददगारों की निगरानी हुई तेज
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2019, 1:23 AM IST
Police increased vigil from Gupta Godavari to Sati Anusuiya
Police increased vigil from Gupta Godavari to Sati Anusuiya

सतना. बगदरा घाटी में डकैत गिरोह की हरकत के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है। हाल ही में जब पुलिस कप्तान रियाज इकबाल ने वारदात में शामिल बदमाशों की खबर ली तो सुरक्षा के लिहाज से चौकसी बढ़ा दी है। चित्रकूट के गुप्त गोदावरी और सती अनुसुइया इलाके में सशस्त्र बल की तैनाती ककर दी गई है। इसके साथ ही दस्यु उन्मूलन अभियान में काम कर रहे सशस्त्र बल को इलाके में सर्चिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बगदरा घाटी में भी पेट्रोलिंग इसी लिहाज से शुरू कराई गई है ताकि डकैत फिर किसी को नुकसान न पहुंचा सकें। इसके साथ ही दस्यु प्रभावित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को कहा गया है कि वह अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत बनाएं। ताकि बदमाशों की किसी भी हरकत का पता चलने पर अपराध में अंकुश लगाया जा सके।
मदद करने वालों की कुण्डली
दस्यु बबुली कोल अपने साथियों की मदद से बगदरा घाटी में बड़ी वारदात करने वाला था। लेकिन बाहरी युवक मिलने पर उसके साथ लूट करते हुए जाने दिया गया। जब छह आरोपी पुलिस को मिले तो पूछताछ के बाद सामने आए इस घटना के सभी तथ्यों को गंभीरता से लिया गया है। डकैतों की मदद करने वालों की कुण्डली बनाकर उनकी निगरानी तेज कर दी गई है।
डकैतों को घेरने का प्लान
दस्यु बबुली कोल गिरोह की बढ़ रही हरकतों को देखने के बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने अपने स्तर पर गोपनीय प्लान बनाया है। हाल ही में उप्र के मानिकपुर इलाके से खोवा कारोबारी का अपहरण और फिर बगदरा घाटी में डकैती की घटना के बाद पुलिस ने दस्यु दल पर शिकंजा ककसना शुरू कर दिया है। मददगारों की लगातार धरपकड़ होने से डकेत इन दिनों बौखलाए हैं।

Published on: