सतना

गर्भवती पत्नी को सिलबट्टे से पीट मार डाला

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, नागौद के खेरवा टोला में हुई वारदात

less than 1 minute read
Oct 24, 2019
Murder case

सतना. गर्भवती पत्नी से झगड़ा करते हुए मारपीट की और फिर सिलबट्टे से पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। नागौद के खेरवा टोला में मंगलवार की रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए अब मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी मिली है कि नागौद के वार्ड 5 खेरवा टोला में रहने वाली सावित्री कोरी (28)की हत्या उसके पति धर्मेन्द्र कोरी पुत्र हिसाबी लाल कोरी (32) ने की है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि सावित्री गर्भवती थी। वह अक्सर अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पति से कहती थी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। घरेलू कारणों से भी पति पत्नी के बीच अनबन बनी रहती थी। मंगलवार की रात करीब ११ बजे फिर दोनों के बीच बात बढ़ी तो धर्मेन्द्र ने मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसने सिलबट्टा उठाकर पत्नी के सिर में मार दिया। कई बार सिलबट्टे की चोट लगने से गर्भवती सावित्री अचेत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य और मोहल्ले वालों ने गौर किया तो पुलिस को सूचना देते हुए सावित्री केा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें

सराफा दुकान के कर्मचारी को लूटने वाला गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, फिर इस घटना को अंजाम देने पहुंचा था ससुराल कि……
Updated on:
24 Oct 2019 12:43 pm
Published on:
24 Oct 2019 11:19 am
Also Read
View All