7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर
पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, फिर इस घटना को अंजाम देने पहुंचा था ससुराल कि……
Play video

पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, फिर इस घटना को अंजाम देने पहुंचा था ससुराल कि……

बताया गया कि पति-पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

Google source verification

कानपुर देहात –जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा रसूलाबाद में बेला मार्ग पर एक महिला की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति मृतका के मायके उसकी मां की हत्या करने के लिए कल्याणपुर कानपुर गया था, लेकिन वहां सास के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर कल्याणपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया कि पति-पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। महिला 17 माह बाद करवाचौथ के दिन ससुराल लौटी थी। जिससे शायद अनुमान नहीं था कि जिस पति के लिए उसने दीर्घायु का व्रत रखा, वहीं उसके लिए काल बन जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।

जनपद कानपुर के कल्याणपुर अपने मायके से प्रतिज्ञा गुप्ता अपने पति कमलेश कुमार गुप्ता के पास रसूलाबाद आई थी। कमलेश रसूलाबाद के लहरापुर मार्ग पर 3 वर्ष से निजी मकान ने रहता है। यहां बाजार में वह दुकान चलाकर परिवार का पोषण करता है। आए दिन पति पत्नी में विवाद के चलते वह अपनी 6 वर्ष की बेटी को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। करवाचौथ पर वह सत्रह माह बाद वापस आईं थीं। करवाचौथ का व्रत रखकर उसने पति की लंबी आयु की पूजा की थी। शायद उसे नहीं पता था कि जिस पति के लिए दीर्घायु की कामना की, वहीं जान ले लेगा। पुलिस को घटनास्थल पर क्षत विक्षत महिला का शव मिला। बताया गया कि दोनों हाथों की नसें कटी थी। गर्दन पर भी काले निशान और जख्म थे, जिससे हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है।

पति कमलेश शिवा कुशवाहा मार्केट लहरापुर मार्ग पर दुकान किए है, मौके से फरार हो गया। मौके पर सीओ रामसरन सिंह व इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। इस घटना के बाद कस्बे में सनसनी फ़ैल गई। मृतका की सास ने बताया कि आने से पहले पति पत्नी में आपसी मनमुटाव होने के चलते थाने भी गई थी। बताया गया कि यहां घटना को अंजाम देने के बाद बौखलाया युवक मृतक पत्नी के मायके भी पहुंचा था, जहां परिवार वालों के शोरगुल पर भीड़ ने पकड़कर कल्याणपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद रसूलाबाद पुलिस कानपुर के लिए रवाना हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।