सतना

रेलवे के ई-टिकट की दलाली करने वाला रीवा से गिरफ्तार

रेल सुरक्षा बल की कार्रवाई
less than 1 minute read
Nov 23, 2019
Railway e-ticket teller arrested from Rewa
Railway e-ticket teller arrested from Rewa

सतना. रेल सुरक्षा बल ने रेलवे के ई-टिकट की दलाली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पहले टिकट की कालाबाजारी से जुड़े 12 लोगों को सतना आरपीएफ पोस्ट के अफसर गिरफ्त में ले चुके हैं।

जानकारी मिली है कि सतना पोस्ट प्रभारी मानसिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को एसआइ जेडी मिश्रा, एएसआइ सुनील बघेल, प्रधान आरक्षक रोहित पाण्डेय, आरक्षक पीजे प्रेम की टीम ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वालों की दबिश में रवाना की गई। संदेह के आधार पर रीवा में फिरोज ट्रंक स्टोर कला मंदिर रोड में दबिश दी तो जांच के दौरान दुकान संंचालकक मकसूद आलम पुत्र मो. फिरोज अंसारी (28) निवासी तरहटी को पकड़ा गया। पूछताछ में मकसूद ने बताया कि वह ई- रेल टिकट का अधिकृत एजेंट है। वह अपने ग्राहकों को तत्काल ई- टिकट के साथ अन्य रेल टिकट अपनी पर्सनल यूजर आई से बनाकर देता है। जिसके एवज में वह प्रति टिकट 50 से 150 रुपए तक लेता है। आरोपी के कब्जे से पर्सनल आइडी से बनाई गई 68 हजार 502 रुपए कीमत के 33 टिकट बरामद किए गए। आरोपी का लैपटॉप, प्रिंटर जब्त करते हुए रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला कायम किया गया है। आरोपी को शनिवार को रेल न्यायालय जबलपुर में पेश किया जाएगा।

Updated on:
23 Nov 2019 12:26 pm
Published on:
23 Nov 2019 12:26 pm