
A young man trapped under AC bogie dragged a train
सतना. जबलपुर से रीवा की ओर जाने वाली शटल में की एसी बोगी के नीचे एक युवक फंस गया। जिसे करीब डेढ़ किमी तक ट्रेन अपने साथ घसीटते ले गई। जब मैहर रेलवे स्टेशन आया तो यहां ट्रेन को कई बार आगे पीछे कर क्षत विक्षत शव का निकालने की कवायद की गई। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन मैहर में ही खड़ी रही। इससे एक ओर जहां रेल यात्री परेशान होते रहे तो दूसरी ओर रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।
आत्महत्या या हादसा?
जीआरपी चौकी मैहर प्रभारी राकेश पटेल ने बताया, जबलपुर से रीवा तक जाने वाली शट मैहर की ओर आ रही थी। तभी रेलवे के किमी 1141 में पोड़ी गेट के पास एक व्यक्ति इंजन के पीछे लगी एसी की अतिरिक्त बोगी के नीचे फंस गया। ट्रेन ड्राइवर को जब समझ आया कि कोई व्यक्ति फंसा है तो उसने रफ्तार कम कर दी ताकि फंसा व्यक्ति निकल सके। लेकिन वह एसी बोगी के पट्टे में फंसा था एेसे में मैहर स्टेशन तक फंसा ही चला आया। ट्रेन चालक से जीआरपी ने पूछताछ की है। चालक का कहना है कि एक व्यक्ति ट्रैक किनारे खड़ा नजर आया था, उसने आत्महत्या की है या हादसे का शिकार हुआ इस बारे में नहीं पता।
पोड़ी गेट तक अंगों की तलाश
जब मैहर रेलवे स्टेशन में काफी मशक्कत के बाद मृतक का शव बोगी के नीचे से निकाल लिया गया तो जीआरपी का अमला मैहर से पोड़ी गेट तक रेेलवे ट्रैक किनारे जांच करते हुए पैदल रवाना हुआ। मृतक के शरीर के अंग कई जगहों पर गिरे थे जिन्हें एकत्र किया गया। इसके साथ ही मृतक की पहचान संबंधी साक्ष्य भी तलाशे गए लेकिन नहीं मिल सके। जीआरपी का कहना है कि क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के संंबंध में आस पास इलाके में सूचना दी गई है, लेकिन कोई व्यक्ति पहचान करने नहीं आया।
Published on:
23 Nov 2019 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
