सतना

सतना का रामनगर इलाका बना accident zone, पलटा पिकअप, दो की मौत

-मैहर से मां शारदे का दर्शन-पूजन कर पिकअप से लौट रहे थे श्रद्धालु
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2021, 5:53 PM IST
accident (symbolic photo)
accident (symbolic photo)

सतना. जिले का रामनगर इलाका accident zone बनता जा रहा है। महीने भर में दूसरी बार इस इलाके में दुर्घटना हुई है जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के रामनगर इलाके में गुरुवार की शाम एक पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गया। ये पिकअप मैहर से सीधी जा रहा था। पिकअप में सीधी जिले का परिवार सवार था जो मैहर में मां शारदा का दर्शन करने गया था। परिवार के लोग माता रानी का दर्शन-पूजन कर खुशी-खुशी भक्ति गीत गाते लौट रहे थे कि रामनगर इलाके में पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त रही कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद पिकअप सवार श्रद्धालुओं की चीख सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस बुला कर घायलों को समीप के अस्पतला पहुंचाया। बता दें कि करीब महीना भर पहले भी ठीक ऐसे ही मैहर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी थी।

Published on: