सतना

रेप: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नादन देहात थाना पुलिस ने जेल भेजा

less than 1 minute read
Jun 05, 2019
Rape: Arrested for raping a woman

सतना. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को नादन देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाही के बाद मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी का झांसा देकर आरोपी दिलीप साहू पुत्र रामदीन साहू (22) निवासी सिलौटी थाना मैहर उसके साथ एक साल से दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने धोखा दिया। चार माह से गभर्वती पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 (2) व एससीएसटी एक्ट की धारा 3(2-5) के तहत केस दर्ज किया था। इसी प्रकरण में एसपी रियाज इकबाल के निर्देश पर एसडीआपी हेमंत शर्मा ने थाना प्रभारी नादन देहात भूपेन्द्र मणि पाण्डेय व उनकी टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उसके ही गांव से गिरफ्तारी के बाद आरोपी के बयान दर्ज कर कार्रवाही की गई है।

ये भी पढ़ें

बाजार में पुलिस कप्तान का पैदल मार्च

ये भी पढ़ें

सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत
Published on:
05 Jun 2019 01:24 am
Also Read
View All