पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा, सभापुर थाना पुलिस की कार्रवाही
सतना. दस साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी को सभापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाही के बाद गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पीडि़त बच्ची की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जब उसकी बच्ची खेल रही थी तभी आरोपी नारेन्द्र आदिवासी पुत्र विश्वनाथ आदिवासी (21) निवासी मझिगवां बच्ची को लेकर एक झोपड़ी में चला गया। वह बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था तभी महिला पहुंच गई। अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म देख महिला ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी महिला के साथ झूमाझटकी करते हुए भाग निकला। थाना सभापुर में शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 511 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कियाग गया था। पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार किया गया है। जिसे पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।